जानिए रामानंद सागर की रामायण के मुख्य पात्रों के बारे में और अभी कैसे दिखते हैं?

दोस्तों रामानंद सागर की रामायण लोगों के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई हुई है, रामानंद सागर की रामायण के हर एक किरदार ऐसा लगता है कि वास्तव में उनके जैसे ही दिखते होंगे रामानंद सागर के रामायण के एक-एक किरदार को लोगों ने अपने दिल से स्वीकारा और उस किरदार को ही एक असली रूप में पूजा करने लगे। जब रामानंद सागर की रामायण टीवी पर आती थी तो सभी लोग अपने काम धंधा को छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाते थे, जब 90 के दशक में रामायण चलती थी तो ऐसा लगता था कि एक मेला सा लगा हुआ है जहां हजारों लोग एक साथ बैठकर रामायण देखते नजर आते थे। दोस्तों इस लेख में हम लोग जानेंगे कि जो लोग रामानंद सागर की रामायण में किरदार निभाए थे अब उनके वर्तमान में क्या स्थिति है किन-किन लोगों की मृत्यु हो गई है और कौन-कौन अभी वर्तमान में जीवित हैं और अभी क्या करते हैं।

तो अगर आप सच्चे राम भक्त हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को अपने सोसल मीडिया हैंडल पर जरूर शेयर करें और कमेंट बॉक्स में जय श्री राम जरूर लिखें।

Ramayana hindi

दोस्त आपको बता दे 25 जनवरी 1987 को टेलीविजन पर रामायण का पहला एपिसोड टेलीकास्ट किया गया था, एक सर्वे में पता लगाया गया था कि जब रामायण सीरियल शुरू होती थी तो भारत के लगभग 90% से अधिक लोग टीवी देखने बैठ जाते थे, रामायण सीरियल इतना फेमस हुआ कि जब इसका टेलीकास्ट होता था तो देश की सड़के सुनसान हो जाती थी, आज जिस भारतीय की उम्र 40 साल या उससे ज्यादा है उसमें 95% लोगों ने उस समय सीरियल को देखा था, भारत में यह धार्मिक सीरियल इस कदर लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ गया था कि जैसे ही टीवी पर राम या सीता दिखाई देते थे लोग उन्हें हाथ जोड़कर दर्शन करने लगते थे। चलिए अब जानते हैं रामायण में काम करने वाले कलाकारों के बारे में।

रामायण के राम - अरुण गोविल
^
सबसे पहले नंबर वन पर आते हैं प्रभु राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल जी, अरुण गोविल जी का जन्म 12 जनवरी 1958 को मेरठ में हुआ था अभी यह वर्तमान में 66 वर्ष के हैं अभी यह हाल ही में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भी शामिल हुए थे, लोग इन्हें अभी भी देखते हैं तो हाथ जोड़कर उनके सामने नतमस्तक हो जाते हैं, अरुण गोविल जी ने श्री राम का किरदार इस कदर निभाया की लोग इन्हें सच में भगवान राम का रूप ही मानने लगे थे।

रामायण की सीता - दीपिका चिखलिया
^
रामायण का अगला किरदार है माता सीता का जो कि दीपिका चिखलिया ने निभाया था, दीपिका चिखलिया का जन्म 29 अप्रैल 1965 को मुंबई में हुआ था, यह अभी 58 वर्ष की है और इन्हें भी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में देखा गया है, दीपिका चिखलिया ने भी माता सीता का ऐसा किरदार निभाया की लोगों ने इनको माता सीता का स्वरूप मान लिया था, दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है वह अपने इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करती रहती है, दीपिका चिखलिया ने कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है, इन्हें भी लोग आज देखते हैं तो मां सीता को याद कर उनके सामने नतमस्तक हो जाते हैं।

रामायण के लक्ष्मण - सुनील लहरी
^
इस कड़ी में हमारा अगला किरदार है लक्ष्मण जी, लक्ष्मण जी का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था जिनका जन्म 9 जनवरी 1961 को मध्य प्रदेश में हुआ था, इनका वर्तमान उम्र 63 वर्ष है, सुनील लहरी को भी 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा में देखा गया था, इन्होंने भी भगवान लक्ष्मण का बखूबी किरदार निभाया था, लक्ष्मण जी को गुस्से में ज्यादातर देखा जाता है जो कि सुनील लहरी ने एक अलग ही छाप छोड़ी थी, आपको बता दे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को राम मंदिर का निमंत्रण मिला था, लेकिन सुनील लहरी को निमंत्रण कार्ड नहीं मिला था, तो इन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया था लेकिन बाद में इनको भी निमंत्रण कार्ड भेजा गया था।

आपको बता दे राम लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल दीपिका चिखलिया सुनील लहरी को हाल ही में अयोध्या में एक गाना शूट करते हुए देखा गया था, जिसमें तीनों राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाते हुए पुराने यादो को याद करते हुए एक गाना शूट किया गया था।

रामायण के रावण - अरविंद त्रिवेदी
^
इस कड़ी में अगला नाम है अरविंद त्रिवेदी का जिन्होंने रावण का किरदार निभाया था अरविंद त्रिवेदी का जन्म 8 नवंबर 1938 को हुआ था, अरविंद त्रिवेदी रावण का किरदार निभाया था जो दर्शकों के दिलों में आज भी एक अलग ही छाप छोड़े हुए हैं, आपको बता दे अरविंद त्रिवेदी असल जीवन में भी भगवान श्री राम के एक सच्चे भक्त थे, अरविंद त्रिवेदी का कहना था कि वह हर रोज भगवान श्री राम का जाप करते थे, दोस्तों बता दे की अरविंद त्रिवेदी अब हमारे बीच नहीं है यानी उनका निधन 6 अक्टूबर 2021 को ही हो गया था।

रामायण के हनुमान जी - दारा सिंह
^
इस कड़ी में अगला नाम है दारा सिंह, जी हां, दारा सिंह ने भगवान श्री हनुमान का किरदार निभाया था, दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर 1928 को हुआ था, इन्होंने भगवान श्री राम का भक्त, हनुमान का किरदार निभाया था, दारा सिंह और भी कई सारे टीवी धारावाहिक और फिल्मों में काम कर चुके हैं, इन्होंने रामायण में हनुमान का किरदार बखूबी निभाया था, लोगों के दिलों में छा गए थे इनका किरदार जो कि भगवान हनुमान जी का किरदार था, इनको देखकर ही लोग समझ जाते थे कि असल में ऐसे ही भगवान हनुमान होंगे, लेकिन दोस्तों बता दे यह अब हमारे बीच नहीं है इनका निधन 12 जुलाई 2012 को ही हो गया था।

रामायण के भरत जी - संजय जोग
^
अगला नाम है संजय जोग, जी हां संजय जोग, जो की भगवान राम के सबसे प्रिय भाई भरत का किरदार निभाया था, संजय जोग का जन्म 24 सितंबर 1955 को हुआ था, संजय जोग भरत का किरदार निभाया था जो की बहुत ही सरलता से इस किरदार को निभाया था आपको बता दे की राम और भरत जब एक साथ रामायण में दिखते थे तो लोगों के आंखों से आंसू आ जाते थे, इन दोनों भाइयों में इतना प्यार था कि लोगों के आंखों से आंसू निकल जाते थे, भरत ने श्री राम के लिए 14 वर्ष का सिंहासन त्याग कर कुटिया में रहने लगे, आपको बता दे संजय जोग का मात्र 40 वर्ष की आयु में ही मृत्यु हो गई थी, उनकी मृत्यु 27 नवंबर 1995 को हुई थी।

रामायण के शत्रुघ्न जी - समीर रजदा
^
इस कड़ी में अगला नाम है समीर रजदा, जिन्होंने शत्रुघ्न का किरदार निभाया था, शत्रुघ्न जो भरत के साथ ज्यादातर रहते थे, शत्रुघ्न, लक्ष्मण के भाई है, समीर राजदा का जन्म 20 अप्रैल 1963 को मुंबई में हुआ था।

रामायण के राजा जनक - मूलराज रजदा
^
अगला नाम है मूलराज रजदा जिन्होंने, माता सीता के पिता का यानी जनक का किरदार निभाया था, मूलराज राजदा का जन्म 13 नवंबर 1931 को हुआ था, इन्होंने राजा जनक का किरदार निभाया था, इनका निधन 23 सितंबर 2012 को हुआ।

रामायण के मेघनाथ - विजय अरोड़ा
^
इस कड़ी में अगला नाम है विजय अरोड़ा का, जिन्होंने मेघनाथ का किरदार निभाया था, इनका जन्म 27 दिसंबर 1944 को अमृतसर में हुआ था, यह कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं, विजय अरोड़ा देखने में बहुत ही सुंदर थे, हालांकि अब वे हमारे बीच नहीं है इनका निधन 2 फरवरी 2007 को 62 वर्ष की उम्र में हो गई थी।

रामायण की कैकई जी - पद्मा खन्ना
^
इस कड़ी में अगला नाम है पद्मा खन्ना का, जिन्होंने कैकई का किरदार निभाया था, पदमा खन्ना का जन्म 10 मार्च 1949 को वाराणसी में हुआ था, पदमा खन्ना कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है यह हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी है, ये सौदागर, बलम परदेसिया, भैया दूज, संघर्ष जैसे फिल्मों में काम कर चुकी है, यह रामायण में कैकई का किरदार निभाया था, कैकई वही है जिन्होंने भगवान राम को 14 वर्ष की वनवास की मांग की थी. अभी यह 74 वर्ष की है।

रामायण के राजा दशरथ - बाल धुरी
^
इस कड़ी में अगला नाम है बाल धुरी का, जिन्होंने रामायण में राजा दशरथ का किरदार निभाया था, राजा दशरथ जो भगवान राम के पिता थे, बाल धुरी का जन्म 1944 में महाराष्ट्र में हुआ था, यह एक मराठी कलाकार भी हैं, इन्होने कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

रामायण की कौशल्या जी - जयश्री गडकर
^
अगला नाम है जयश्री गडकर का, जिन्होंने रामायण में माता कौशल्या का किरदार निभाया था, जय श्री गडकर का जन्म 21 फरवरी 1942 को हुआ था, जय श्री गडकर कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुकी है, इनका निधन 29 अगस्त 2008 को मुंबई में हुआ था।

रामायण की शूर्पणखा - रेनू धारीवाल
^
अगला नाम है रेनू धारीवाल जो रामायण में रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभाया था, जो अभी 56 साल की है, इन्होंने 22 साल की उम्र में सूर्पनखा का किरदार निभाया था, खबरों के मुताबिक यह कांग्रेस के एक कार्यकर्ता भी हैं।

रामायण की सुनैना माता सीता की माता - उर्मिला भट्ट
^
इस कड़ी में अगला नाम है उर्मिला भट्ट का जिन्होंने राजा जनक की पत्नी सुनैना का किरदार निभाया था, उर्मिला भट्ट का जन्म 1934 में हुआ था, उनकी मृत्यु 22 फरवरी 1997 को हुई थी।

रामायण की मंथरा - ललित पवार
^
इस कड़ी में अगला नाम है ललित पवार का जिन्होंने मंथरा का किरदार निभाया था, इनका जन्म 18 अप्रैल 1916 को हुआ था, मंथरा वही है जो कैकई को उकसाकर भगवान श्री राम को 14 वर्ष बनवास की मांग करवाई थी, ललित पवार का मृत्यु 26 फरवरी 1998 को हुआ था।

रामायण के विभीषण जी - मुकेश रावल
^
अगला नाम है मुकेश रावल का, जिन्होंने रावण का भाई विभीषण का किरदार निभाया था, मुकेश रावल का जन्म 1951 में हुआ था, मुकेश रावल हिंदी और गुजराती फिल्मों और टेलीविजन शो में काम कर चुके हैं, मुकेश रावल ने विभीषण का किरदार निभाया था, मुकेश रावल का मृत्यु 15 नवंबर 2016 को मुंबई में हुआ था, खबरों के मुताबिक इनका शव रेलवे ट्रैक पर देखा गया था।

रामायण के कुंभकरण जी - नलिन दवे
^
इस कड़ी में अगला नाम है नलिन दवे का, जिन्होंने कुंभकरण का किरदार निभाया था, नलिन दवे का जन्म 1940 और मृत्यु 1990 में हुई थी।


दोस्तों इस लेख में हम इतने ही किरदारों को इकट्ठा कर पाए हैं अगर आप किसी और किरदार के बारे में जानना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में उस किरदार का नाम जरूर लिखें और कमेंट बॉक्स में जय श्री राम लिखना ना भूले। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इस लेख को अपने दोस्तों अपने फैमिली के साथ शेयर जरूर करें, धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments