भौतिक विज्ञान से जुड़े 50 रोचक तथ्य जिसे शायद ही आप जानते होंगे।

Dear Readers,

भौतिक विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत प्रकृति में होने वाली घटनाओं को अध्ययन किया जाता है। भौतिकी प्राकृतिक जगत का मूल विज्ञान है, क्योंकि विज्ञान की अन्य शाखाओं का विकास भौतिकी के ज्ञान पर बहुत हद तक निर्भर करता है। महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के अनुसार भौतिक राशियों को सुव्यवस्थित तरीके से लिखने की प्रक्रिया ही भौतिक विज्ञान कहलाती है। इस आर्टिकल में हमलोग भौतिक विज्ञान से संबंधित कुछ रोचक और ज्ञानवर्धक बातें जानेंगे, तो चलिए इस लेख को शुरू करते हैं।

Some interesting facts about Physics science in hindi

1. क्या आपको पता है, यदि पृथ्वी अपनी वर्तमान कोणीय चाल से 17 गुनी अधिक चाल से घुमने लगे तो भूमध्य रेखा पर रखी किसी भी वस्तु का भार शून्य हो जायेगा।

2. पृथ्वी तल के अति निकट चक्कर लगाने वाले उपग्रह की कक्षीय चाल लगभग 8 km/s होता है।

3. यदि पृथ्वी तल से किसी वस्तु को 11.2 km/s या इससे अधिक वेग से ऊपर किसी भी दिशा में फेंक दिया जाए तो वस्तु फिर पृथ्वी-तल पर वापस नहीं आयेगी, क्योंकि इतने वेग से वस्तु को ऊपर फेंकने पर वह पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र को पार कर जाती है।

4. क्या आपको पता है, पृथ्वी के सतह से ऊपर जाने पर वायुमंडलीय दाब कम हो जाता है, जिसके कारण पहाड़ों पर खाना पकाने में कठिनाई होती है।

5. सामान्य जल की अपेक्षा समुद्री जल का घनत्व अधिक होता है, इसलिए उसमे तैरना आसान होता है।

6. जब बर्फ समुद्र के पानी में तैरती है, तो उसके आयतन का 1/10 वाॅ भाग पानी के ऊपर दिखाई देता है।

7. मान लीजिए किसी वर्तन में पानी भरा है और उसपर बर्फ तैर रही है। After few minutes जब बर्फ पुरी तरह पिघल जायेगी तो वर्तन में पानी का तल या level बढ़ता नहीं है, पहले level के समान ही रहता है।

8. क्या आपको पता है, लालटेन या लैम्प की बत्ती में केशिकत्व के कारण तेल ऊपर चढ़ता है।

9. एक ऐसी खोखली नली जिसकी त्रिज्या बहुत कम तथा एक समान होती है, उसे केशनली कहते है।

10. केशनली में द्रव के ऊपर चढ़ने या नीचे ढ़लने की घटना को केशिकत्व (capillarity) कहते है।

11. पेड़-पौधों की शाखाओं, तनों एवं पत्तियों तक जल और आवश्यक लवण केशिकत्व की प्रक्रिया के द्वारा ही पहुंचते हैं।

12. द्रव के स्वतंत्र पृष्ठ में कम से कम क्षेत्रफल (area) प्राप्त करने की प्रवृत्ति होती है, जिसके चलते द्रव का पृष्ठ हमेशा तनाव की स्थिति में रहता है, इसे ही पृष्ठ तनाव (surface tension) कहते है।

13. पतली सूई को पानी के पृष्ठ तनाव को ज्यादा करके उसपर तैरायी जा सकती है।

14. क्या आपको पता है, हमारे दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले साबुन, डिटर्जेंट आदि जल का पृष्ठ तनाव कम कर देते हैं, जिसके कारण वे मैल के गहराई तक चले जाते हैं जिससे की हमारा कपड़ा बिल्कुल साफ हो जाता है।

15. साबुन के घोल के बुलबुले बड़े इसलिए बनते है कि जल में साबुन घोलने पर उसका पृष्ठ तनाव कम हो जाता है।

16. गंदे पानी में मच्छरों के लार्वा तैरते रहते है इसलिए इसमे मिट्टी का तेल डाला जाता है क्योंकि इससे पानी का पृष्ठ तनाव कम हो जाता है जिससे की मच्छर के लार्वा पानी में डुबकर मर जाते हैं।

17. क्या आपको पता है, किन्ही दो आकाशीय पिंडों के बीच लगने वाले बल को गुरुत्वाकर्षण बल कहते है लेकिन पृथ्वी जिस बल के कारण किसी वस्तु को अपने केन्द्र की ओर खिंचती है, उसे गुरुत्व बल कहते है।

18. गुरुत्व बल के कारण जो त्वरण उत्पन्न होता है, उसे गुरुत्व जनित त्वरण (g) कहते है।

19. क्या आपको पता है, पृथ्वी के ऊपर या नीचे जाने पर g का मान घटता है।

20. विषुवत रेखा (equator) पर g का मान सबसे कम होता है।

21. पृथ्वी के दोनो ध्रुवों (Poles) पर g का मान सबसे अधिक होता है।

22. गुरुत्व जनित त्वरण (g) का मान वस्तु के रुप, आकार या द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता है।

23. पृथ्वी के घूर्णन गति बढ़ने पर g का मान कम तथा घूर्णन गति घटने पर g का मान बढ़ जाता है।

24. यदि पृथ्वी पर किसी व्यक्ति का वजन 60 kg है, तो चन्द्रमा पर उस व्यक्ति का वजन 10 kg होगा क्योंकि चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल का 1/6 वाॅ भाग होता है।

25. पृथ्वी के गुरुत्व जनित त्वरण (g) का मान 9.8 m/s² होता है।

26. क्या आपको पता है, तापमान मापने की पैमाना सेल्सियस को पहले सेन्टीग्रेड के नाम से जाना जाता था।

27. सबसे निम्न ताप ज्ञात करने के लिए अल्कोहल तापमापी का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि अल्कोहल -115 °C पर जमता है पर वही पारा -39 °C पर ही जम जाता है।

28. फाॅरेनहाइट पैमाना का आविष्कार जर्मन वैज्ञानिक फारेनहाइट ने किया था। इसमें हम 32°F से लेकर 212°F तक माप सकते हैं।

29. सेल्सियस पैमाना का आविष्कार स्वीडन के वैज्ञानिक सेल्सियस ने किया था। इसमें हम 0°C से लेकर 100°C तक माप सकते हैं।

30. क्या आपको पता है, हमारे शरीर का सामान्य तापमान 98.6°F होता है और वही सेल्सियस पैमाने में 37°C होगा।


31. क्या आपको पता है, हमारा वायुमंडल संवहन विधि द्वारा गर्म होता है।

32. प्रकाश के अपवर्तन के कारण जल में डुबी हुई सीधी छड़ हमें मुड़ी हुई दिखाई देती है।

33. लाल, हरा एवं नीला रंग को प्राथमिक रंग कहते है। इन्हीं प्राथमिक रंगों को आपस में मिलाने से द्वितीयक रंग का निर्माण होता है।

34. फैदोमीटर (Fathometer) एक ऐसा यंत्र है, जिसके द्वारा समुद्र की गहराई मापी जाती है।

35. जब दो या दो से अधिक हल्के नाभिक मिलकर एक भारी नाभिक बनाते है, तो इस अभिक्रिया को नाभिकीय संलयन (Nuclear fusion) कहते है।

36. क्या आपको पता है, सूर्य एवं तारों से प्राप्त उर्जा एवं प्रकाश का स्रोत नाभिकीय संलयन ही है।

37. हाइड्रोजन बम नाभिकीय संलयन (Nuclear fusion) पर आधारित है इसलिए हाइड्रोजन बम परमाणु बम की अपेक्षा 1000 गुना अधिक शक्तिशाली होता है।

38. परमाणु में प्रोटाॅन और इलेक्ट्रान की संख्या बराबर होती है और आवेश विपरीत होते हैं जिनके कारण परमाणु उदासीन होता है।

39. मंगल ग्रह अत्यधिक आयरन आक्साइड के उपस्थिति के कारण लाल दिखाई देता है।

40. क्या आपको पता है, शुक्र से पहले सबसे गर्म ग्रह बुध था लेकिन अब शुक्र ग्रह है।

41. सूर्य Milky Way के केन्द्र के चारो ओर 250 km/s की गति से चक्कर लगा रहा है।

42. सूर्य एक प्रकार का गैसीय गोला है जिसमें 71 प्रतिशत हाइड्रोजन, 26.5 प्रतिशत हीलियम एवं 2.5 प्रतिशत अन्य तत्व होता है।

43. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पृथ्वी को सूर्यताप का 2 अरबवाॅ भाग मिलता है तब भी इतना गर्मी होता है।

44. सूर्य की अनुमानित उम्र 5 billion years है।

45. अभितक के विज्ञान (2019) के अनुसार ब्रह्मांड में प्रकाश से भी तेज गति से कोई भी treval नहीं कर सकता है जो कि 3 लाख km/s है।

46. क्या आपको पता है, पृथ्वी के प्रत्येक 32 meter गहराई में नीचे जाने पर 1° सेल्सियस तापमान बढ़ता है।

47. Love waves की खोज H.D. Love ने कि थी यानी कि अपना खोज अपने ही नाम पर रख दिये।

48. पृथ्वी के तापमान को बनाये रखने में कार्बनडाइआक्साइड गैस का महत्वपूर्ण योगदान है।

49. ओजोन आक्सीजन गैस का ही एक विशेष रुप है। यह वायुमंडल में अधिक ऊंचाई पर सबसे कम मात्रा में पाई जाती है। यह सूर्य से आनेवाली खतरनाक पराबैंगनी किरणों के कुछ अंश को अवशोषित करके पृथ्वी पर उपस्थित जीव-जंतुओं को सुरक्षा प्रदान करती है।

50. धूमकेतु सौर परिवार का ही सदस्य होते हैं। यह अत्यंत परवलीय कक्षाओं में सूर्य का चक्कर लगाते हैं। इनका परिक्रमण काल बहुत अधिक होता है। इन्हीं में से एक हेली नामक धूमकेतु है जो लगभग हर 76 वर्ष के अंतराल पर दिखाई देता है। इसे पिछली बार 1986 में देखा गया और भविष्य में इसे 1986+76 = 2062 में देखा जायेगा, तबतक wait करते हैं।

Finally ;
तो फ्रेंड्स यह रहा भौतिक विज्ञान से संबंधित कुछ रोचक और मजेदार तथ्य यह facts आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बतायें और अंत में लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments