100 Amazing Facts in Hindi

Dear readers,

दुनिया में काफी कुछ दिलचस्प और रोचक है अगर आप किसी भी चीज के तथ्य के बारे में जानना चाहें तो आपको काफी कुछ मजेदार और रोचक बातें जानने को मिल सकता है। आज कि इस आर्टिकल में हमलोग कुछ ऐसे ही 100 रोचक, मजेदार और दिलचस्प तथ्यों के बारे में जानेंगे तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।

Mind Blowing Facts in Hindi

100 Amazing Facts in Hindi - मजेदार और रोचक तथ्य हिंदी में

1. आपको जानकर हैरानी हो लेकिन यह अनुमानित सच है कि धरती पर जितना भार चींटियों का है उतना ही भार धरती पर मौजूद सारे मनुष्यों का है।

2. एक अध्ययन के मुताबिक, एक औसत स्मार्टफोन यूजर अपने मोबाइल स्क्रीन को दिनभर में लगभग 2617 बार टच करता है लेकिन ज्यादा उपयोग करने वाले कुछ 10 प्रतिशत लोग रोजाना अपने फोन को 5400 से अधिक बार टच करते हैं।

3. उल्लू किसी भी वस्तु का 3D चित्र देख सकता है यानि यह किसी भी वस्तु की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई तीनों देख सकता है।

4. यदि आपके पेट का एसिड आपके स्किन पर गिर जाए तो आपका स्किन जल सकता है।

5. Dolphin अपनी एक आंख खोलकर सोती है और उसका दिमाग भी आधा ही सोता है लेकिन क्या आपको पता है अगर इसका पूरा दिमाग सो गया तो यह पानी में डूबकर मर सकती है।

6. खुशी का पहला आंसू दाहिनी आंख से और दुख का पहला आंसू है बाई आंख से निकलता है।

7. आपकी आंखें हर समय आपकी नाक को देखती रहती है लेकिन आपका दिमाग उसे नजरअंदाज कर देता है।

8. दुनिया को iphone से परिचित कराने वाले, Apple कंपनी के संस्थापक Steve Jobs की कार पर कभी भी नम्बर प्लेट नहीं लगा।

9. क्या आपको पता है, सूअर को शीशे में देखने से डर लगता है।

10. Dogs और Cats भी मनुष्यों की तरह left और right हैंडेड होते हैं।

11. जिन लोगों के शरीर पर तिलों की संख्या अधिक मात्रा में होती हैं वे लोग औसतन कम तिल वाले लोगों से ज्यादा जीते हैं।

12. क्या आपको पता है, ज्यादातर विज्ञापनों के घड़ी में 10:10 बजे का समय दिखाया जाता है।

13. शहद एकमात्र ऐसा प्राकृतिक खाद्य पदार्थ है जो कि कई वर्षों के बाद भी खराब नहीं होता है।

14. आपको जानकर थोड़ा अजीब लगे लेकिन यह सच है कि सिगरेट लाइटर की खोज माचिश से पहले हुई थी।

15. पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण के कारण पर्वतों का 15 हजार मीटर से ऊंचा होना संभव नहीं है।

16. अगर आप हर एक वेबसाइट को देखने में एक मिनट का समय लेते है तो आपको दुनिया की सारी वेबसाइट देखने में 31000 वर्ष लग जाएंगे।

17. दुनिया में 100 की उम्र पार करने वाले लोगों में 5 में से 4 महिलाएं होती हैं।

18. पुरुषों की शर्ट के बटन right side की तरफ और औरतों के बटन left side की तरफ लगे होते हैं, क्या आपने कभी इस पर ध्यान दिया है?

19. क्या आपको पता है, मुस्लिम जनसंख्या के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सर्वाधिक मुस्लिम जनसंख्या वाला देश है।

20. भारत में लगभग तीन लाख मस्जिदें हैं जो किसी अन्य देश से अधिक है, यहां तक की मुस्लिम देशों से भी अधिक।

21. भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां किसी भी चीज पर उसका MRP (Maximum Retail Price) लिखा होता है।

22. जब आप झूठ बोलते है तब आपकी नाक गरम हो जाती है, क्या आपने कभी इसे observe किया है?

23. मनुष्य का दिल 1 मिनट में 72 बार धड़कता है लेकिन क्या आपको पता था कि एक छिपकली का दिल 1 मिनट में 1000 बार धड़कता है।

24. आप अंतरिक्ष में चाहकर भी नहीं रो सकते क्योंकि अंतरिक्ष में zero gravity होने के कारण आपके आंसू नीचे ही नहीं गिरेंगे।

25. मानव इतिहास में अब तक कुल मिलाकर 100 अरब से भी ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं।

26. पूरे जीवन में हम सांसों (Breath) के जरिए 20 Kg से ज्यादा धूल मिट्टी अपने शरीर के अंदर खींच लेते हैं।

27. औसतन एक आदमी अपनी जिंदगी के 14 दिन सिर्फ ट्रैफिक सिग्नल पर ही बीता देता है।

28. दुनिया में सिर्फ 2 प्रतिशत ही व्यक्ति ऐसे हैं जिनकी आंखों का रंग हरा है।

29. खाने का स्वाद उसमे लार मिलने के बाद ही आता है।

30. काले रंग के लोगों को कम दिल का दौरा पड़ता है।

31. WWW का full form - world wide web होता है लेकिन इसमें रोचक बात ये है की इसके संक्षिप्त रूप का उच्चारण करने में इसके full form के उच्चारण करने से ज्यादा समय लगता है।

32. जब गर्भवती महिला का कोई अंग डैमेज हो जाता है तो उसके गर्भ में पल रहा शिशु अपने सेल्स भेज कर उस अंग को ठीक कर देता है।

33. Google कंपनी में काम करने वाले लोगों में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कभी भी कॉलेज नहीं गये।

34. क्या आपको पता है, 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने मंगल ग्रह पर जाने के लिए आवेदन कर रखा हैं।

35. ऑस्ट्रेलिया में जितने लोग सांप के काटने से मरते है उतने ही लोग मधुमक्खियों के काटने से मरते हैं।

36. भारत माता का पहला चित्र सन् 1905 में अवनीन्द्रनाथ टैगोर जी ने बनाया था।

37. एक रिसर्च के मुताबिक सिंगल रहने वाले लोग हमेशा प्रसन्न रहने के साथ-साथ स्वस्थ भी रहते हैं।

38. Ludo Snake गेम में जो लूडो होता है उसके किसी भी दो विपरीत दिशाओं का जोड़ केवल 7 ही होता है।

39. दुनिया का सबसे छोटा पंछी हमिंग बर्ड है लेकिन क्या आपको पता है कि यह एक ऐसा पंछी है जो पीछे की दिशा में उड़ सकता है।

40. पूरी दुनिया में टॉयलेट पेपर मुहैया करने में लगभग 2,70,000 पेड़ हर साल काट लिए जाते हैं।

41. सन् 1954 के पहले भारत में 10 हजार और 5 हजार के नोट भी हुआ करते थे।

42. आपको जानकर थोड़ा अजीब लगेगा कि एप्पल कंपनी ने फिल्मों में विलेन को iphone उपयोग करने की अनुमति नहीं दी है।

43. क्या आपको पता था, टिटोनी पंछी छूने से मर जाता है।

44. जापान में लोग चार 4 शब्द का प्रयोग नहीं करते क्योंकि जापान के लोग चार अंक को अशुभ मानते हैं।

45. इंसान के उंगलियों के नाखून पैरों के नाखून के मुकाबले चार गुना ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।

46. सिर्फ मादा मच्छर ही आपका खून चुसती है, नर मच्छर सिर्फ आवाज करते हैं।

47. आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरे मानव इतिहास में युद्धों से ज्यादा लोग मच्छरों द्वारा होने वाली बीमारियों से मारे गए हैं।

48. Listen शब्द में same वही शब्द होता है जो Silent शब्द में होता है।

49. इंसान धरती पर ऐसा एकलौता जीव है जो सीधी रेखा खींच सकता है।

50. क्या आपको पता है, शुतुरमुर्ग की आंखे उसके दिमाग से बड़ी होती हैं।

51. दुनिया में घूमने के लिए पसंद किये जाने वाले शहरों में पेरिस को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

52. अगर चांद गायब हो जाए तो पृथ्वी पर दिन घटकर मात्र 6 घंटे का हो जायेगा।

53. आप पृथ्वी से चांद का सिर्फ 59 प्रतिशत हिस्सा ही देख सकते हैं।

54. चांद पर सबसे पहले पानी की खोज भारत के ISRO ने किया था।

55. International Space Station (ISS) इंसान द्वारा बनाई गई अबतक की सबसे महंगी चीज है इसे बनाने में कुल 150 अरब डॉलर का खर्चा आया था।

56. अंगूर के कुल उत्पादन का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा शराब बनाने में उपयोग किया जाता है।

57. पानी के बाद, चाय ऐसा पेय पदार्थ है जो दुनिया में सबसे ज्यादा पिया जाता है।

58. न्यूजीलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां पर सबसे पहले सन् 1893 में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला।

59. दुनिया में लोग हर साल शार्कों के हमला करने से ज्यादा नारियल सिर पर गिरने से मारे जाते हैं।

60. एक सामान्य मनुष्य की आंखें लगभग 1 करोड़ अलग-अलग रंगों को पहचान सकती है।

61. Albert Einstein का मानना था कि अगर धरती से सारी मधुमक्खियां चली जाए तो इंसान अगले चार साल में ही मर जाएगा।

62. किसी भी पानी की बोतल पर लिखी expiry date पानी के खराब होने की नहीं बल्कि उस बोतल के खराब होने की होती है।

63. धड़कन सुनने के लिए डॉक्टर Stethoscope का प्रयोग करते हैं लेकिन क्या आपको पता है इसका आविष्कार इसलिए हुआ क्योंकि एक फ्रेंच डॉक्टर को महिलाओं के सीने पर कान लगाकर दिल की धड़कन सुनना बिलकुल पसंद नहीं था।

64. एक अध्ययन से पता चला है कि जो लोग लाल रंग को पसंद करते हैं वे लोग बुद्धिमान और दयालु होते हैं।

65. अंग्रेजी बोलने के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नम्बर पर भारत आता है।

66. क्या आपको पता है, भूनी हुई चींटियां कोलंबिया की सबसे मशहूर स्नैक्स है।

67. केवल भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां पुस्तकों पर गलती से भी पैर लगने या नीचे गिर जाने पर पुस्तकों को नमन किया जाता है।

68. विराट कोहली को अपने बैट पर MRF का स्टिकर लगाने के लिए हर साल 12 करोड़ रुपए मिलते हैं।

69. मनोविज्ञान के अनुसार कुत्ते और बिल्लियों को जब लगता है कि वो मौत के करीब है तब वे खुद को अपने मालिक से अलग कर लेते हैं।

70. शरीर में 1 प्रतिशत पानी की कमी होने पर हमें प्यास लगती है और 10 प्रतिशत की कमी होने पर मौत हो जाती है।

71. आपको जानकर हैरानी होगी कि धमाल एक ऐसी फिल्म है जो बिना किसी हिरोइन और सिंगल ड्रेस में बनकर तैयार हो गई थी।

72. अमेरिका के Los Angeles शहर में वहां की जनसंख्या से ज्यादा कारों की संख्या है।

73. पानी में 30 फीट नीचे लाल रंग नहीं होता है इसलिए वहां खून भी हरा दिखाई देता है।

74. स्पेन एक ऐसा देश है जहां कपड़े पर अखबार छपता है।

75. सन् 1953 में एक F-11 Fighter Jet से चलाई गई गोली खुद उसी Fighter Jet में जा लगी क्योंकि उसकी रफ़्तार गोली से भी ज्यादा तेज थी।

76. घोंघा और कैटरपिलर ऐसे कीड़े हैं जो ब्लेड की धार पर भी चल सकते हैं।

77. हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा उपयोग में लाए जाने वाला शब्द नमस्ते है।

78. दुनिया का सबसे खतरनाक जहर पोलोनियम है क्योंकि मात्र 1 ग्राम पोलोनियम से लगभग 5 करोड़ लोगों की जानें जा सकती है।

79. विश्व के 70 प्रतिशत मसालों का उत्पादन केवल भारत में होता है जिसे पूरी दुनिया भर में निर्यात किया जाता है।

80. सोना बहुत ही लचीली धातु है आपको जानकर हैरानी होगी कि मात्र 28 ग्राम सोने को 8 किलोमीटर लंबी बारीक तार के रूप में खींचा जा सकता है।

81. पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसका नाम किसी भी देवता के नाम पर नहीं रखा गया है।

82. क्या आपको पता है, हर साल दो मिनट ऐसे होते है जिनमें 61 सैकेंड होते हैं।

83. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अपनी पैंट बदलते समय हर साल 4 लोग अपनी जान गवा देते हैं।

84. आईसलैंड में पालतू कुत्ता रखना गैरकानूनी है।

85. जिस हाथ से आप लिखते हैं, उसकी उंगलियों के नाखून ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।

86. औसतन अमेरिकी अपनी जिन्दगी का आधा समय टीवी देखने में बिताते हैं|

87. क्या आपको पता है, अंतरिक्ष में जाने वाला पहला पेय पदार्थ कोका कोला था।

88. अंतरिक्ष में यदि दो धातु आपस में स्पर्श कर ले तो वह हमेशा के लिए जुड़ जाती है।

89. क्या आपको पता है, लगभग 4 हफ्ते की प्रेगनेंसी के बाद बच्चे का दिल धड़कना शुरू हो जाता है।

90. पृथ्वी सूर्य के चारों ओर गोल नहीं बल्कि अंडाकार पथ पर घूमती है, यह बात न्यूटन ने ही बताई थी।

91. गुरुत्वाकर्षण के कारण चंद्रमा के सीधे ऊपर होने पर आप थोड़ा कम वजन महसूस करते हैं।

92. अमेरिका जैसे विकसित देश में 40 प्रतिशत महिलाएं शादी करने से पहले ही मां बन जाती हैं।

93. Amazon कंपनी के Logo में arrow का मतलब होता है कि यहां a से लेकर z तक सब कुछ मिलता है।

94. हमारी पृथ्वी सौरमंडल में एकलौता ऐसा ग्रह है जहां पूर्ण सूर्य ग्रहण लगता है।

95. फ्रांस की राजधानी पेरिस में जितने व्यक्ति हैं उससे कहीं ज्यादा कुत्तों की संख्या है। यहां लोगों को मेट्रो में कुत्तों को साथ ले जाने पर कोई रोक-टोक नहीं है।

96. क्या आपको पता है, हमारी पृथ्वी के केंद्र का तापमान सूर्य के तापमान के बराबर है।

97. ऑस्ट्रेलिया को शुरूआत में न्यूहोलेंड के नाम से भी जाना जाता था।

98. इंसान की खुशी ज्यादा से ज्यादा 9 दिनों तक रहती है उसके बाद कम हो जाती है चाहे कितनी भी बड़ी खुशी क्यों न हो।

99. अगर किसी मनुष्य के DNA को पूरा खोल दिया जाए तो वह इतना लंबा होगा कि उससे हम सूरज से प्लूटो और फिर प्लूटो से सूरज तक की दूरी माप पाएंगे।

100. एक इंसान को पूरा जीवन ऑक्सीजन लेने के लिए करीब 18 पेड़ों की जरूरत होती है, क्या आपने अपने हिस्से के पेड़ लगाएं?

Finally ;
तो दोस्तों उम्मीद है कि यह लेख "100 Amazing Facts in Hindi" आपको जरूर पसंद आएगा अगर आपके पास भी कोई मजेदार और दिलचस्प फैक्ट्स है तो कॉमेंट बॉक्स में सांझा कर सकते हैं, अंततः लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments