100 Mind Blowing Facts in Hindi

Dear readers,

क्या आपको पता हैं, एक घरेलू कार सालभर में लगभग अपने भार से चार गुनी अधिक कार्बन डाइऑक्साइड गैस पैदा करती है और क्या आपको पता हैं कि आप अपने शरीर के सांस द्वारा लगभग 400 ml पानी प्रतिदिन बाहर निष्कासित करते हैं जो आपको पता भी नहीं चलता है। आज की इस आर्टिकल में हमलोग कुछ ऐसे ही 100 mind blowing facts के बारे में जानेंगे तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।

100 रोचक और मजेदार तथ्य

जानिए दिमाग चकरा देने वाले दुनिया के कुछ 100 रोचक और मजेदार तथ्य

™ isfacts

1. अगर किसी मनुष्य के DNA को पूरा खोल दिया जाएं तो वह इतना लंबा होगा कि उससे हम सूर्य से प्लूटो और फिर प्लूटो से सूर्य तक की दूरी माप पाएंगे।

2. मनुष्य के फेफड़े का आंतरिक क्षेत्रफल 93 वर्गमीटर होता है, जो शरीर के बाह्य क्षेत्रफल का लगभग 40 गुना होता है।

3. एक घरेलू कार सालभर में लगभग अपने भार से चार गुनी अधिक कार्बन डाइऑक्साइड गैस पैदा करती है।

4. आपके शरीर से सांस द्वारा लगभग 400 ml पानी प्रतिदिन बाहर निकलता है।

5. मानव शरीर का 1 ग्राम DNA Google और Facebook के सारे डेटा को संग्रहीत कर सकता है और 2 ग्राम DNA पूरी दुनिया के डिजिटल जानकारी को संग्रहीत कर सकता है।

6. समुद्र के अंदर 2 लाख से भी ज्यादा जीव-जंतुओं की प्रजातियां मौजूद है जिनको वैज्ञानिक अभी तक अच्छी तरह से नहीं जान पाये हैं।

7. Facebook को अपने Alice और Bob नाम के दो AI Robots को बंद करना पड़ा क्योंकि वे खुद की सांकेतिक भाषा बनाकर एक दूसरे से बात करने लगे थे।

8. Netherlands में एक ऐसा गांव है जहां एक भी रोड नहीं है यहां पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है।

9. यदि मकड़ी के जाले की पेंसिल जितनी मोटी रस्सी बनाई जाएं तो यह उड़ते हुए Boeing 747 विमान को भी रोक सकती है और आपको पता ही है कि इस विमान की टॉप स्पीड 988 km/h है।

10. स्पर्म व्हेल हमारी धरती पर सबसे ऊंची आवाज वाली प्राणी है इसकी आवाज एक जेट प्लेन से भी ज्यादा 230 डेसिबल तक पहुंच सकती है।

11. मनुष्य का खून केवल चार तरह का होता है लेकिन क्या आपको पता हैं, कुत्तों का खून 13 प्रकार का होता है।

12. क्या आपको पता हैं, Music सुनने से Brain Tumor होने का खतरा कम हो जाता है।

13. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में 250 ऐसे मृत लोग हैं जिन्हें बर्फ में जमाकर रखा गया है ताकि भविष्य में किसी तकनीक द्वारा उन्हें फिर से जिन्दा किया जा सके।

14. पीपल का पेड़ बाकी पेड़ों की तुलना में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन गैस प्रदान करता है।

15. नर मधुमक्खी मादा मधुमक्खी के साथ प्रजनन (Sex) करने के बाद मर जाता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रजनन करते समय नर मधुमक्खी का लिंग मादा मधुमक्खी के अंदर ही फट जाता है।

16. Burj Khalifa इतना बड़ा और ऊंचा है कि इसको आप साफ मौसम में 95 किलोमीटर दुर से भी देख सकते हैं।

17. जिस हाथ से आप लिखते हैं उसकी उंगलियों के नाखून अधिक तेजी से बढ़ते हैं।

18. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि Apple कंपनी में काम करने वाला हर तीसरा आदमी भारतीय हैं।

19. हरियाणा की होली में देवर भाभी को रंगने की कोशिश करते हैं और बदले में भाभी, देवर की लाठियों से पिटाई करती हैं यहां होली को दुल्हंदी भी कहते हैं।

20. हमारा दिल तब से ही अपना काम करना शुरू कर देता है जब हम अपनी मां की पेट में सिर्फ 4 हफ्ते के ही होते हैं।

21. गायें भी इंसानों की तरह अपना best friends बनाती हैं और जब एक-दूसरे से बिछड़ती हैं तो रोती हैं।

22. क्या आपको पता हैं, हर साल बिजली के बोल्ट से लगभग 1,000 लोग मारे जाते हैं।

23. क्या आपको पता हैं, नासा के 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी Dyslexia के शिकार हैं।

24. Dyslexia से पीड़ित व्यक्तियों को पढ़ने, लिखने, स्पेलिंग लिखने या बोलने में कठिनाई होती है ये कुछ कौशलों और योग्यताओं को प्रभावित कर सकती है लेकिन व्यक्तियों की बौद्धिकता के सामान्य स्तर से इसका कोई लेना देना नहीं है।

25. सेब खाने से हमें उतनी कैलोरी नहीं मिलती जितनी कैलोरी उसे खाने और पचाने में लग जाती है।

26. केवल भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां पुस्तकों पर गलती से भी पैर लग जाने पर उसको नमन किया जाता है।

27. सांप के दिमाग में सीखने वाला भाग नहीं होता इसलिए सांप को पालतू नहीं बनाया जा सकता मतलब की यह आपको कभी भी काट सकता है।

28. आपको जानकर हैरानी होगी कि लगभग हर साल 1000 पक्षी शीशे वाली खिड़की से टकरा जाने से उनकी मौत हो जाती है।

29. Bollywood का सबसे लंबा गाना "अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों" का title song है।

30. क्या आपको पता हैं, बच्चें जन्म के समय रंगों की पहचान करने में सक्षम नहीं होते हैं।

31. जापान की बुलेट ट्रेन इतनी शांत तरीके से चलती है कि आप 320 km/h की रफ्तार से चल रही इस ट्रेन में एक सिक्के को भी स्थिर रख सकते हैं।

32. सोने से पहले आप जिस इंसान, वस्तु या जगह के बारे में सोचते हैं वहीं आपके खुशी या दुःख की सबसे बड़ी वजह होती है।

33. हमारा दिमाग explore करने के लिए बना है इसलिए नई चीजें explore करने का desire हमें कभी अकेला नहीं छोड़ता।

34. क्या आपको पता हैं, सिंगापुर एक ऐसा देश है जहां पर एक भी खेत नहीं है।

35. Susan wojcicki ने ही सन् 1998 में Google के संस्थापक Larry Page और Sergey Brin को Google बनाने के लिए गैराज किराए पर दिए थे यही बाद में YouTube की CEO बनी।

36. Singapore में जन्म दर बहुत कम है इसलिए वहां सरकार द्वारा 1 दिन छुट्टी लोगों को सिर्फ सेक्स करने के लिए दी जाती है।

38. फिल्म अभिनेता ब्रूस ली असल जिंदगी में इतने तेज थे की उनको कैमरे भी नहीं पकड़ पाते थे उनको साफ-साफ देखने के लिए विडियो को स्लो मोशन में देखनी पड़ती थी।

39. ब्लैक डायमंड सेब केवल तिब्बत में ही पाया जाता है इसकी खाशियत यह है कि यह शहद से भी ज्यादा मीठा होता है।

40. एक रिसर्च के मुताबिक जो लड़कियां बात बात पर रोती रहती हैं और हमेशा दुखी रहती हैं ऐसे लड़कियों को लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं करतें।

41. भारत की शादियों में तो बिन बुलाएं मेहमान बहुत अधिक आ जाते हैं लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जापान में मेहमानों को खरीदा जाता है इस काम के लिए उन्हें पैसे और खाना दोनों मिलते हैं।

42. आप जितना कम बोलेंगे लोग आपको उतना ही ज्यादा सुनना चाहेंगे इसलिए जब जरूरत पड़े तभी बोलिए।

43. 90 प्रतिशत लोग और ज्यादा हंसने लगते हैं जब वे समझाने की कोशिश करते हैं कि वे क्यों हंस रहे हैं।

44. Lady Gaga जो एक अमेरिकन गायिका है उनको भूतों से इतना डर लगता था कि 2010 में उन्होंने 50k डॉलर में एक भूत पहचानने वाली मशीन खरीदी थी।

45. Research से पता चला है कि जो लोग लाल रंग को पसंद करते हैं वे लोग बुद्धिमान और दयालु प्रवृत्ति के होते हैं, आपको कौन-सा रंग पसंद है?

46. क्या आपको पता हैं, जब आप सो रहे होते हैं तो आपके शरीर के पास सूंघने की शक्ति नहीं होती हैं।

47. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 50 प्रतिशत Human DNA बिल्कुल Banana (केले) के DNA से मिलता-जुलता है।

48. जब आप जन्म लेते हैं तो आपके शरीर में 300 हड्डियां होती हैं लेकिन जब आप बढ़ते हैं तो यह घटकर 206 हो जाती हैं।

49. सोना दुनिया का सबसे अधिक तन्य धातु है आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 1 ग्राम शुद्ध सोने को लगभग 2 किलोमीटर लंबे बारीक तार के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।

50. दुनिया में 100 मिलियन से अधिक लोग शिकार करने का लाइसेंस रखते हैं।

51. क्या आपको पता हैं, 1901 में ही Boxing एक कानूनी खेल बन गया था।

52. दुनिया के सभी 100 फुटबॉल में से 40 फुटबॉल केवल पाकिस्तान में बना होता है।

53. यूएसए, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा को छोड़कर फुटबॉल को हर देश में Soccer कहा जाता है।

54. एक अनुमान के मुताबिक एक खेल के दौरान फुटबॉल खिलाड़ी लगभग 10 किमी के बराबर दौड़ते हैं।

55. Windows 2000 ऑपरेटिंग सिस्टम में codes की 29 मिलियन लाइनें थीं।

56. क्या आपको पता हैं, International Space Station पृथ्वी से 248 मील या 400 किमी ऊपर परिक्रमा करता है।

57. नमक बहुत ही कम मसालों में से एक है जिसमें सभी स्वाद और कोई गंध नहीं होता है।

58. पृथ्वी वास्तव में गोल नहीं है इसका आकार oblate spheroid है जिसका अर्थ है कि यह ध्रुवों पर थोड़ी चपटी दिखाई देती है।

59. क्या आपको पता हैं, अंडे में Vitamin-C को छोड़कर सभी ज्ञात विटामिन पाए जाते हैं।

60. एक पेड़ हर साल हवा से 27 किलोग्राम प्रदूषकों को फिल्टर कर सकता है।

61. टमाटर और खीरे फल की क्षेणी में आते हैं सब्जी की नहीं।

62. क्या आपको पता हैं, पानी की तुलना में रक्त छह गुना अधिक मोटा होता है।

63. पूरे अटलांटिक महासागर की तुलना में सिर्फ ब्राजील की अमेज़न नदी में ही अधिक प्रकार की मछलियाँ पाई जाती हैं।

64. पृथ्वी पर अगर पानी की बात करें तो लगभग 97 प्रतिशत पानी खारा है और 3 प्रतिशत से भी कम पीने योग्य पानी है।

65. क्या आपको पता हैं, Saudi Arabia में एक भी नदी नहीं हैं।

66. आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान में 17 सक्रिय ज्वालामुखी हैं।

67. Nauru दुनिया का एकमात्र राज्य है जिसकी कोई आधिकारिक राजधानी नहीं है।

68. Cuba एकमात्र Caribbean द्वीप है जिसमें एक रेलवे है।

69. Antarctica हमारे पृथ्वी पर भूमि का एकमात्र ऐसा भाग है जो किसी भी देश के स्वामित्व में नहीं है।

70. क्या आपको पता हैं, मानचित्रण लेखन से पुराना है।

71. 1863 से पहले, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में डाक सेवा मुफ्त थी।

72. क्या आपको पता हैं, Leonardo Da Vinci ने ही कैंची का आविष्कार किया।

73. क्या आपको पता हैं, जो पहली ट्रेन चली थी उसकी शीर्ष गति केवल 8 किलोमीटर प्रति घंटे (5 मील प्रति घंटे) थी।

74. 1958 में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने Laska ओर Benjy नामक दो चूहों को अंतरिक्ष में भेजा था।

75. भारत में ही बौद्ध धर्म का विकास हुआ जिसके संस्थापक गौतम बुद्ध थे और आज बौद्ध धर्म का अनुसरण दुनिया भर के लगभग 300 मिलियन से अधिक लोग करते हैं।

76. क्या आपको पता हैं, भारत और चीन दोनों में अन्य धर्मों की तुलना में मुस्लिम बड़े अल्पसंख्यक हैं।

77. क्या आपको पता हैं, दुनिया में 25 प्रतिशत से कम लोग शाकाहारी हैं।

78. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि Bill Gates ने 13 साल की उम्र से ही कंप्यूटर की programming शुरू कर दी थी।

79. आपको जानकर थोड़ा अटपटा लगेगा कि Bible 1500 वर्षों की अवधि में 40 से अधिक लेखकों द्वारा लिखी गई थी।

80. अभी पृथ्वी पर जीवित लोगों की संख्या मरने वाले सभी लोगों की संख्या से अधिक है।

81. Albert Einstein को 1952 में इज़राइल की राष्ट्रपति पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार करने से मना कर दिया था।

82. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक Penguin लगभग 15 मील प्रति घंटे की गति से तैरता है।

83. क्या आपको पता था कि चींटियों को नींद नहीं आती हैं मतलब की चींटियां कभी नहीं सोती है।

84. क्या आप जानते हैं कि मछलियाँ आपस में बात करती हैं?

85. Jupiter पृथ्वी के यानि हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है यह इतना बड़ा है कि इसके अंदर हमारी पृथ्वी जैसी 1300 पृथ्वियों को फीट किया जा सकता है।

86. एक छींक आपके मुंह से 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से निकलती है इसलिए इसे न रोकें।

87. क्या आपको पता था कि Starfish के पास दिमाग नहीं होता है।

88. Winston Churchill का जन्म एक नृत्य के दौरान महिलाओं के कमरे में हुआ था।

89. क्या आपको पता हैं, तितलियाँ किसी भी चीज का स्वाद अपने पैरों से पता करती हैं।

90. पुरुष महिलाओं की तुलना में छोटे प्रिंट पढ़ सकते हैं लेकिन महिलाएं पुरुषों से बेहतर सुन सकती हैं।

91. गैस मास्क के आविष्कार से पहले, गैस हमलों के खिलाफ एकमात्र प्रभावी सुरक्षा मानव मूत्र में भिगोया गया कपड़ा था।

92. मनुष्य उन कुछ Primates में से एक है जिनके पास लिंग की हड्डी (Baculum) नहीं है।

93. 2008 में, एक अध्ययन में पाया गया कि जो पुरुष प्रति माह 21 से अधिक बार हस्तमैथुन करते हैं, उन्हें prostate cancer होने की संभावना कम होती है।

94. महिला कंगारुओं की तीन योनि होती हैं।

95. संभोग के बाद, पुरुषों की दाढ़ी तेजी से बढ़ती है।

96. हर साल दुनिया भर में करीब सौ पत्रकार ड्यूटी पर मारे जाते हैं।

97. मरने से पहले एक तिलचट्टा अपने सिर के बिना नौ दिनों तक जिंदा रह सकता है।

98. एक पाउंड शहद बनाने के लिए मधुमक्खियों को लगभग दो मिलियन से अधिक फूलों का दौरा करना पड़ता है।

99. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि घोंघे तीन साल तक सो सकते हैं।

100. आंखों में नींद बहुत है पर सोना नहीं, यही समय है कुछ करने का मेरे दोस्त इसे खोना नहीं।

Finally ;

तो दोस्तों ये रहा आज का आर्टिकल "100 Mind Blowing Facts in Hindi" यह आर्टिकल आपको कैसा लगा और इसमें आपको सबसे अच्छा फैक्ट्स कौन-सा लगा हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि वे भी ये मजेदार बातें जान सकें, अंततः पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

1 Comments

Please always write a positive words in the comment box.