भूगोल से जुड़े रोचक तथ्य

Dear readers,

कैसे हैं, उम्मीद है अच्छे होंगे दोस्तों आज की इस आर्टिकल में हमलोग भूगोल से जुड़े कुछ रोचक और दिलचस्प तथ्यों के बारे में जानेंगे तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।

भूगोल से जुड़े रोचक बातें

भूगोल (Geography) क्या है?
भूगोल को आप विज्ञान की एक साखा भी कह सकते हैं। इस विषय के अन्तर्गत हम आकाशीय पिंडों, स्थल, महासागरों और भू-धरातल के क्षेत्र में देखी जाने वाली प्रत्येक अन्य वस्तुओं का अध्ययन करते हैं।

भूगोल से जुड़े रोचक तथ्य और बातें (Interesting facts about Geography in hindi)

1. पृथ्वी पर उपस्थित क्लोरेला (Chlorella) नामक शैवाल को अंतरिक्ष यान के केबिन के हौज में उगाकर अंतरिक्ष यात्री को प्रोटीनयुक्त भोजन, जल और आक्सीजन प्राप्त हो सकते हैं।

2. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हमारी पृथ्वी को सूर्यताप का 2 अरबवाॅ भाग ही मिलता है, तब भी इतनी गर्मी पड़ती है।

3. भूगोल के नामकरण और उसको प्रारम्भिक स्तर पर व्यवस्थित स्वरुप प्रदान करने का श्रेय यूनानी विद्वानों को दिया जाता है।

4. ब्रह्माण्ड का व्यास 10^8 प्रकाशवर्ष है, ब्रह्माण्ड में अनुमानत: 100 अरब मंदाकिनी (Galaxy) हैं और प्रत्येक मंदाकिनी में अनुमानत: 100 अरब तारे होते हैं।

5. हम जिस मंदाकिनी में रहते हैं, उसे दुग्धमेखला (Milky Way) कहते हैं। हमारी इस मंदाकिनी को सबसे पहले गैलीलियो ने देखा था।

6. ब्रह्माण्ड का व्यास 10^8 प्रकाशवर्ष है मतलब की बहुत बड़ा इसे आप ऐसे अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रकाश द्वारा एक वर्ष में जितनी दूरी तय की जाती है, उसे एक प्रकाशवर्ष कहते हैं और आपको पता ही है कि प्रकाश एक सेकेंड में 3×10^8 मीटर या 300000 किलोमीटर की दूरी तय करती है। अब आपको कुछ न कुछ अंदाजा जरूर लग गया होगा कि हमारा ब्रह्माण्ड कितना बड़ा है!

7. हमारी पृथ्वी सौरमंडल में दूरी के हिसाब से सूर्य से तीसरी और पांचवा सबसे बड़ी ग्रह है।

8. सौरमंडल में हमारी पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहां पर जीवन संभव है।

9. हमारी पृथ्वी आकार एवं बनावट की दृष्टि से एकदम शुक्र ग्रह के समान है।

10. हमारी पृथ्वी को शुक्र ग्रह का बहन भी कहा जाता है।

11. अत्यधिक जल की उपस्थिति के कारण हमारी पृथ्वी अंतरिक्ष से नीली दिखाई देती है।

12. हमारी पृथ्वी का केवल एक ही प्राकृतिक उपग्रह है जो हमारी पृथ्वी का चक्कर लगाता है, जिसे हम चांद कहते हैं।

13. हमारी पृथ्वी से चांद पर सबसे पहले कदम रखने वाले व्यक्ति Neil Armstrong थे।

14. पृथ्वी का औसत घनत्व 5.5 gm/cm^3 और औसत त्रिज्या लगभग 6370 km है।

15. पृथ्वी के प्रत्येक 32 मीटर गहराई में नीचे जाने पर 1°C तापमान बढ़ता जाता है।

16. पृथ्वी की सम्पूर्ण बाहरी परत जिस पर महाद्वीप और महासागर स्तिथ है, स्थलमंडल कहलाती है। पृथ्वी के कुल 29 प्रतिषत भाग पर स्थल तथा 71 प्रतिषत भाग पर जल है।

17. पृथ्वी पर अधिकतम ऊंचाई माउंट एवरेस्ट (8850 मी.) की तथा अधिकतम गहराई मेरियाना गर्त (11022 मी.) की है। इस प्रकार थोड़ी बहुत calculation करें तो पता चलता है कि पृथ्वी की अधिकतम ऊंचाई और अधिकतम गहराई का अंतर लगभग 2 किलोमीटर है।

18. पृथ्वी पर भू-भाग की सबसे बड़ी इकाई को महाद्वीप कहते हैं अभी वर्तमान में पृथ्वी पर कुल सात महाद्वीप है।

19. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया तथा सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया है।

20. एशिया महाद्वीप में विश्व का सबसे ऊंचा पठार "पामीर" है जिसकी ऊंचाई 4875 मीटर है। इसी कारण पामीर को विश्व का छत (Roof of the world) कहते हैं।

21. एशिया महाद्वीप में विश्व का पहला और दुसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन और भारत है।

22. माउंट एवरेस्ट को तिब्बत में कोमोलंग्मा (बर्फ की देवी) तथा नेपाल में सागरमाथा (ब्रह्माण्ड की माता) कहते हैं।

23. माउंट एवरेस्ट को पृथ्वी का तीसरा ध्रुव भी कहा जाता है।

24. विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र मासिनराम मेघालय, भारत में स्थित है। इससे पहले विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान चेरापुंजी था वो भी भारत में ही है।

25. जापान का नागासाकी शहर क्यूशु द्विप पर स्थित है, जापानी लोगों को चाय अत्यधिक प्रिय है और ये लोग चाय का एक विशेष उत्सव Chanoyu मनाते हैं।

26. विश्व में सिंचाई नहरों का सबसे बड़ा जाल पाकिस्तान में है।

27. अंटार्कटिका महाद्वीप का 98 प्रतिषत भाग हमेशा बर्फ से ढंका रहता है, इसी कारण से इसे श्वेत महाद्वीप भी कहते हैं।

28. पृथ्वी पर उपस्थित जल की कुल मात्रा का 97.5 प्रतिषत जल महासागरों में है जो खारा है। कुल जलराशि का मात्र 2.5 प्रतिषत भाग ही स्वच्छ जल है या मीठा जल है जो भूगर्भ जल, नदी जल, झील इत्यादि के रूप में है।

29. सामान्यतः महासागरीय जल का तापमान लगभग 5°C से लेकर 33°C के बीच तक रहता है।

30. महासागरों की औसत गहराई लगभग 4000 मीटर तक होती हैं।

31. सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर है तथा सबसे छोटा महासागर आर्कटिक महासागर है।

32. चन्द्रमा के गुरूत्वाकर्षण शक्ति के कारण ही समुद्र में ज्वार-भाटा आता है।

33. पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए वायु के विस्तृत फैलाव को वायुमंडल कहते हैं। पृथ्वी के वायुमंडल में कुछ 5 से 6 परत होते हैं।

34. पृथ्वी के वायुमंडल में एक परत होता है जिसे ओजोन परत कहते हैं। यह परत सूर्य से आनेवाली खतरनाक पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर लेती है, यह किरणें पृथ्वी पर पहुंचकर कैंसर जैसी भयानक बीमारियां फैला सकती है।

35. नाइट्रोजन गैस पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में उपलब्ध है इसकी मात्रा 78 प्रतिषत है।

36. विश्व में कुल 44 देश भू-आवेष्ठित हैं, भू-आवेष्ठित का मतलब है कि वह देश जिसमें समुद्री तट रेखा नहीं पाई जाती है ये देश चारो ओर से अन्य देशों की भौगोलिक सीमाओं से घिरे रहते हैं।

37. सबसे बड़ा भू-आवेष्ठित देश Kazakhstan है।

38. अराविले, भारत यह UNESCO द्वारा घोषित विश्व का पहला अंतरराष्ट्रीय नगर है। यह Puducherry में स्थित है इसकी स्थपना अरविंदो सोसाइटी की मीरा अल्फेसा (Mirra Alfassa) के द्वारा 28 फरवरी, 1968 ई. को की गई थी।

39. प्रशांत महासागर में गुआम द्विप के समीप स्थित मेरियाना गर्त सबसे गहरा गर्त है। इसकी गहराई लगभग 11 किलोमीटर या 11022 मीटर है, इसे चैलेंजर गर्त भी कहते हैं।

40. अफ्रीका महाद्वीप का प्रमुख खजूर उत्पादक देश मीस्र है और क्या आपको पता हैं, मीस्र के किसान "फेल्लाह" कहलाते हैं।

41. दक्षिण अफ्रीका सोना और हीरा के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान रखता है।

42. क्या आपको पता हैं, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में एक भी ज्वालामुखी नहीं है।

43. सबसे अधिक सक्रिय ज्वालामुखी अमेरिका एवं एशिया महाद्वीप के तटों पर स्थित है।

44. ज्वालामुखी (Valcano) भू-पटल पर वह प्राकृतिक छेद या दरार है जिससे होकर पृथ्वी का पिघला पदार्थ, लावा, राख, भाप तथा अन्य गैसें बाहर निकलती हैं।

45. पृथ्वी पर एक देशान्तर से दूसरे देशांतर तक जाने में सिर्फ 4 मिनट का समय लगता है मतलब की पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। फलत: पूर्व की ओर बढ़ने पर प्रत्येक देशांतर पर समय 4 मिनट बढ़ता जाता है और पश्चिम जाने पर प्रत्येक देशांतर पर समय 4 मिनट घटता जाता है।

46. Vatican City दुनिया का सबसे छोटा देश है।

47. अफ्रीका महाद्वीप में दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान है जिसका नाम सहारा है।

48. सऊदी अरब में एक भी नदी नहीं है।

49. हिमालय पर्वत हर साल 1 इंच की ऊंचाई से बढ़ रहा है मतलब की हर साल 1 इंच की ऊंचाई तक बढ़ जाता है।

50. क्या आपको पता हैं, धरती पर प्रत्येक मिनट में 6,000 बार बिजली गिरती हैं।

51. पाकिस्तान की सबसे बड़ी सिंधु नदी भारत में से बहते हुए पाकिस्तान में जाती है।

52. सबसे लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच है जिसकी लंबाई 8,890 किलोमीटर है।

53. सभी महाद्वीपों के नाम अंग्रेजी के जिस letter से शुरु होते है उसी letter से खत्म भी होते हैं, जैसे कि Asia, Austrelia इत्यादि।

54. यदि अंटार्कटिका में बर्फ की जमी सारी परते पिघल जाएं तो सागरों के किनारे बसे सारे शहर डूब जायेंगे।

55. विश्व में पैदा होने वाले समस्त ऑक्सीजन का 20 प्रतिशत से भी अधिक मात्रा सिर्फ अमेजन के जंगलों से प्राप्त होता है इसलिए इसे पृथ्वी का फेफड़ा भी कहा जाता है।

56. क्या आपको पता हैं, जंगल में लगी आग नीचे की अपेक्षा ऊपर की ओर तेजी से फैलती है।

57. जब चन्द्रमा आपके सिर के ठिक ऊपर होता है तो उस समय चन्द्रमा के गुरूतवाकर्षण के कारण आपका वजन थोडा-सा कम हो जाता है।

58. क्या आपको पता हैं, अटलांटिक महासागर प्रशांत महासागर से अधिक खारा है।

59. एक ज्वालामुखी में राख को 50 किलोमीटर से भी अधिक ऊपर फेंकने की क्षमता होती है।

60. यूरोप एकमात्र ऐसा महाद्विप है जिसमें कोई भी मरूवस्थल नहीं है।

61. हिकेटियस ने अपनी पुस्तक जस पिरियोड्स (पृथ्वी का वर्णन) में सबसे पहले भौगोलिक तथ्यों का वर्णन किया था।

62. हिकेटियस को भूगोल का जनक माना जाता है।

63. वर्तमान भूगोल का जनक अलेक्जेंडर वांन हम्बोल्ट को माना जाता है।

64. भौतिक भूगोल का जनक पोलीडोनियम को माना जाता है।

65. विश्व ग्लोब का निर्माता मार्टिन बैल्म को माना जाता है।

66. विश्व मानचित्र के निर्माणकर्ता अनेग्जी मेंडर को माना जाता है।

67. एस्बेस्टस नामक पदार्थ आग में नहीं जलता है।

68. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आप बर्फ के टुकड़े से आग शुरु कर सकते हैं।

69. आकाश से गिरी हुई बिजली सूर्य से 5 गुना ज्यादा गर्म होती है।

70. क्या आपको पता हैं, शुरु में पूरे पृथ्वी को ब्रह्माण्ड का केंद्र माना जाता था जो कि बिलकुल गलत था।

71. सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह वृहस्पति (Jupiter) है यह इतना बड़ा है कि इसके अंदर हमारी पृथ्वी जैसी 1300 पृथ्वियों को फीट किया जा सकता है।

72. क्या आपको पता हैं, सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 16.6 सेकेंड का समय लगता है।

73. सूर्य हमारी पृथ्वी से 13 लाख गुना बड़ा है और पृथ्वी को सूर्यताप का 2 अरबवां भाग मिलता है।

74. 23 सितंबर और 21 मार्च को पूरे पृथ्वी पर दिन और रात बराबर होते हैं।

75. दुनिया में ऐसी कई जगहें होती है जिनके ऊपर से हवाई जहाज उड़ाना मना होता है ऐसी जगहों को हम No-Fly-Zones कहते हैं, जैसे कि हमारे देश भारत में ताजमहल, लालकिला, राष्ट्रपति भवन इत्यादि No-Fly-Zones के अन्तर्गत आते हैं।

Finally ;
तो दोस्तों ये रहा आज का आर्टिकल "भूगोल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य" यह आर्टिकल आपको कैसा लगा और इसमें आपको सबसे अच्छा फैक्ट्स कौन-सा लगा हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि वे भी ये मजेदार बातें जान सकें, अंततः पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments