100 Interesting Facts in Hindi

Dear readers,

दोस्तों हमारी दुनिया क्या यह पुरा ब्रह्माण्ड ही अजीबो-गरीब रहस्यों से भरा पड़ा हुआ है। आज की इस आर्टिकल में हमलोग कुछ 100 रोचक और मजेदार तथ्यों को जानेंगे जिससे आपका ज्ञान भी बढ़ेगा और साथ ही दिमागी मनोरंजन भी हो जाएगा तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।

100 Interesting Facts in Hindi

जानिए ज्ञान बढ़ाने वाले दुनिया के 100 रोचक, मजेदार और दिलचस्प तथ्य

™ isfacts

1. दुनिया में सिर्फ 2 प्रतिशत ही व्यक्ति ऐसे हैं जिनकी आंखों का रंग हरा है।

2. क्या आपको पता था, सबसे पहले मिले कंकाल का नाम Lucy रखा गया था।

3. आपको जानकर हैरानी हो लेकिन यह अनुमानित सच है कि धरती पर जितना भार चींटियों का है उतना ही भार धरती पर मौजूद सारे मनुष्यों का है।

4. दिमाग का आकार और वजन दिमागी शक्ति पर कोई प्रभाव नहीं डालता, महान वैज्ञानिक Albert Einstein के दिमाग का वजन 1.22 Kg था जो कि सामान्य मनुष्य से कम था।

5. रोम दुनिया का वो शहर है जिसकी आबादी ने सबसे पहले 10 लाख का आकड़ा पार किया था।

6. सबसे ज्यादा जन्मदिन अगस्त महीने में होते हैं, दुनिया के लगभग 9 प्रतीशत लोगों का जन्मदिन इसी महीने में होता है।

7. एक केकड़े का खून रंगहीन होता है ऑक्सीजन मिलने के बाद यह नीला हो जाता है।

8. एक दिन में आप इतनी बार पलके झपकाते हैं कि वह आधे घंटे की आंखें बंद होने के बराबर होता है।

9. एक अच्छा शिक्षक वो है जो बिना पैसे लिए बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में सहयोग दे, वह देवता के समान है।

10. जब इंसान रोना शुरू करता है तो वह और भी पुरानी दुःखी बातों को याद करता है ताकि थोड़ा और ज्यादा रोया जा सके।

11. क्या आपको पता है, यदि धरती पर मौजूद सभी जीवों की दौड़ कराई जाए तो इंसान सबसे लंबे समय तक भागेंगे।

12. एक अध्ययन के मुताबिक, एक औसत स्मार्टफोन यूजर अपने मोबाइल स्क्रीन को दिनभर में लगभग 2617 बार टच करता है लेकिन ज्यादा उपयोग करने वाले कुछ 10 प्रतिशत लोग रोजाना अपने फोन को 5400 से अधिक बार टच करते हैं।

13. बारिश के बूंदों में जिस भी प्रकार की खुशबू आती है वह विटामिन B12 के कारण आती है।

14. सन् 1952 में जब राष्ट्रपति Chaim Weizmann की मृत्यु हुई, तो Alebert Einstein को इजराइल का दूसरा राष्ट्रपति बनने को कहा गया लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार करने से मना कर दिया था।

15. अगर Time Calculation करें तो यह पता चलेगा की एक On Average इंसान लगभग 4 महीना सिर्फ सोने में ही बीता देता है क्योंकि औसत 7 घंटा सोना जरूरी है।

16. जब फेसबुक की स्थापना हुई तब मार्क जुकरबर्ग की उम्र 21 वर्ष थी और फेसबुक के स्थापना के कुछ ही महीनों बाद यह यानी की फेसबुक इतना लोकप्रिय हुआ कि मात्र 23 वर्ष की उम्र में ही मार्क जुकरबर्ग को दुनिया के youngest self-made billionaire बना दिया।

17. सच बोलते समय हाथ ज्यादा हिलते हैं जबकी झूठ बोलते समय एक ही जगह पर बने रहते हैं यानि कम हिलते हैं।

18. जर्मनी में जेल से भागने वालो के लिए कोई सजा नहीं है क्योंकि वहां माना जाता है कि आजाद होना इंसान का अधिकार है।

19. भारत के सबसे बड़े खारे पानी की झील महाराष्ट्र में स्थित है जिसका नाम, लोनार झील है। इसमें जानने वाली खास बात ये है कि इसका निर्माण एक उल्का पिंड के टकराने से हुआ था।

20. कई लोगो के विरोध के कारण मोदी जी को 2004 से लेकर 2013 तक अमेरिका ने वीजा नही दिया था लेकिन जब वे प्रधानमंत्री बने तो अमेरिका ने उन्हें खुद आमंत्रण किया।

21. चित्र नीचे दिखाया गया है, अर्जेंटिना में रहने वाले यह आदमी भगवान श्री कृष्ण जी के इतने बड़े भक्त है कि जब भी ये कहीं जाते है तो 2 सीट बुक करवाते है एक अपने लिए और एक श्रीकृष्ण जी के लिए।

God Krishna

22. ताइवान में एक ऐसा होटल है जहां टॉयलेट सीट जैसे बर्तनों में खाना परोसा जाता है।

23. नीचे वाले इस तस्वीर को थोड़ी दूर से देखिए इसमें आपको एक आदमी का चेहरा नजर आएगा।

Illusion images

24. एक रिसर्च से पता चला है कि मुर्गियां अपनी प्रजातियों और मनुष्यों के 100 से अधिक चेहरों को पहचान सकती हैं।

25. क्या आपको पता है, किसी भी व्यक्ति को कभी भी गलत काम करने का अफसोस नहीं होता बल्कि पकड़े जाने का होता है।

26. भारतीय रेलवे, भारत का सबसे बड़ा और दुनिया के 10 सबसे बड़ी संस्थानों में से एक है जो लगभग दस लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करती है।

27. Bluetooth Technology का नाम डेनमार्क के राजा Harald Gormsson के उपनाम से लिया गया है दरअसल उनका उपनाम Herald Bluetooth था, मध्यकाल में स्कैंडेनेविया नामक जगह पर पहला ब्रिज बनाने का श्रेय इन्हीं को जाता है।

28. सिख धर्म के लोग दीवाली को बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाते हैं क्योंकि इसी दिन गुरु हरगोविंद सिंह और 52 राजाओं को मुगल बादशाह जहांगीर की कैद से आजादी मिली थी।

29. स्पर्म व्हेल हमारी धरती पर सबसे ऊंची आवाज वाली प्राणी है इसकी आवाज एक जेट प्लेन से भी ज्यादा 230 डेसिबल तक पहुंच सकती है।

30. चेराव (Cheraw) पूर्वोत्तर भारत की एक नृत्य शैली है इस डांस में प्रतिभागियों को ताल के लय पर बांस के अंदर-बाहर उछलना होता है।

Cheraw Dance

31. किसी के साथ ज्यादा समय बिताने से आप उसकी आदतें अपनाने लगते हैं इसलिए सोच-समझकर दोस्त बनाएं।

32. यदि आप छींक को दबाते हैं तो इससे आपकी दिमाग या नाक की नसें फट सकती हैं और आपकी मौत भी हो सकती हैं।

33. चॉकलेट खाने से कुत्तों की मृत्यु हो सकती है क्योंकि इसमें थियोब्रोमाइन होता है जो कुत्तों के दिल और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।

34. -1 डिग्री सेल्सियस 30.2 डिग्री फारेनहाइट के बराबर होता है लेकिन क्या आपको पता है, -40 डिग्री सेल्सियस -40 डिग्री फारेनहाइट के बराबर होता है।

35. अगर आप अपने लक्ष्य को सबको बताते फिरते है तो इस बात की कम सम्भावना है कि आप सफल हो पायें क्योंकि मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि ऐसा करने से आपके अंदर वो लक्ष्य पूरा करने का Motivation कम हो जाता है।

36. क्या आपको पता है, ऊंटों के पास तीन पलकें होती हैं जो इन्हें उड़ती रेगिस्तानी रेतों से बचाती हैं।

37. जब आप खुश होते हैं तो आप गाने की धुन का आंनद उठाते हैं लेकिन जब आप दुखी होते हैं तो गीत के शब्दों को समझते हैं।

38. इंसानों की तरह पेड़ों को भी कैंसर होता है, कैंसर होने के बाद पेड़ कम ऑक्सीजन देते हैं।

39. दुनिया की सबसे बड़ी दीवाल चीन की The Great Wall of China है लेकिन क्या आपको पता है, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवाल Kumbhalgarh Fort है जो कि भारत के राजस्थान राज्य में स्तिथ है।

40. आपको जानकर हैरानी होगी की 15 प्रतिशत लोगों को नींद में चलने और 5 प्रतिशत लोगों को नींद में बोलने की बीमारी है।

41. क्या आपको पता हैं, Google में काम करने वाले पुराने कर्मचारियों को Googler कहा जाता है जबकि नए कर्मचारियों को Noogler कहा जाता है।

42. अगर आपको कोई नजरअंदाज या रिजेक्ट करता है तो आपको बिल्कुल वैसा ही महसूस होता है जैसे कि चोट लगने पर होता है।

43. ज्यादा सोचने वाले व्यक्ति जल्दी निराश हो जाते हैं, वों भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं और अपने आप को अकेला महसूस करते हैं।

44. क्या आपको पता हैं, दुनिया में सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला पासवर्ड 111111, 101010 और 123456 हैं।

45. लोगों ने सबसे पहले बकरी के दूध को पीना शुरू किया था मतलब की सबसे पहला दुधारू पशु बकरी थी।

46. विश्व का सबसे तेज दौड़ने वाला पक्षी शुतुरमुर्ग है जो 72 km/h की रफ्तार से दौड़ सकता है।

47. Steve jobs कॉलेज में अपने दोस्तो के कमरे में फर्स पर सोते थे और coke की बोतलों को बेचने से मिलने वाले थोड़े-बहुत पैसों से ही खाना खाते थे, हफते में कम से कम एक बार पेट भर खाना खाने के लिए वह हर रविवार 11 किलोमीटर पैदल चलकर श्री कृष्ण जी के मंदिर जाकर पेट भर खाना खाते थे।

48. Albert Einestein के अनुसार हम रात को आकाश में जो लाखों तारे देखते है वें उस जगह नही होते बल्कि कहीं और होते हैं, हमें तों उनके द्वारा छोडा गया कई लाख प्रकाश वर्ष पहले का प्रकाश (Light) दिखता है।

49. क्या आपको पता हैं, चमगादड़ गुफा से निकलते समय हमेशा बाई तरफ मुड़ते हैं।

50. मंगल ग्रह का गुरुत्वाकर्षण शक्ति धरती के गुरुत्वाकर्षण का लगभग एक तिहाई है मतलब की धरती पर यदि आपका वजन 45 kg है तो मंगल ग्रह पर 17 kg होगा और कोई चीज ऊंचाई से गिरे तो आपको स्लो मोशन जैसे दिखेगा।

51. धरती गोल होने के कारण आप 5 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक नहीं देख सकतें क्योंकि हर 5 किलोमीटर के बाद धरती Curve हो जाती है।

52. क्या आपको पता हैं, बारिश के पानी में विटामिन B12 पाया जाता है जो शरीर के लिए लाभदायक होता है।

53. नरेंद्र मोदी बचपन से ही निडर स्वाभाव के व्यक्ति है एकबार बचपन में वे अपने गाँव के पास के तालाब से जिन्दा मगरमच्छ पकड़ लाये थे जो की माँ के कहने पर वापस उसी तालाब में छोड़ आये।

54. जब आप जन्म लेते हैं तब आपके शरीर में 300 के क़रीब हड्डियां होती हैं जो 18 साल की उम्र होते-होते जुड़कर 206 हो जाती हैं।

55. दुनिया पैसे के पीछे भागती हैं लेकिन मनोविज्ञान कहता है कि पैसे किसी भी व्यक्ति को एक निश्चित सीमा तक ही खुश रख सकता है लेकिन उसके बाद पैसा होना उस व्यक्ति को कोई खुशी नहीं देता।

56. देर रात को बात करने पर ज्यादातर लोग सच बोलते हैं क्योंकि थका हुआ होने के कारण आपका दिमाग ज्यादा सोचता नहीं है और जो सच है वही बोलता है।

57. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) का इस्तेमाल पहली बार मई 1982 में केरल के Paravur विधानसभा क्षेत्र के 50 मतदान केंद्रों पर किया गया था।

58. आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका में 12 प्रतिशत वैज्ञानिक भारतीय हैं और नासा में 36 प्रतिशत वैज्ञानिक भारतीय हैं।

59. खुश रहना इन बच्चों से सिखिए, कोई फर्क नहीं पड़ता हाथ में एप्पल हो या चप्पल ❤️

Emotional images

60. जब कोई कहता है की आपसे बाद में एक प्रसन्न पूछना है तो आपके द्वारा हाल ही में किये गए सारे बुरे काम आपको एक मिनट के अंदर याद आ जाते हैं।

61. क्या आपको पता हैं, 95 प्रतिशत लोग नया पेन खरीदने के बाद सबसे पहला शब्द अपना नाम लिखते हैं।

62. सबसे पहला कैमरा वर्ष 1894 में बना था इससे फोटो खिंचवाने के लिए उसके सामने 8 घंटों तक बेठना पड़ता था।

63. क्या आपको पता हैं, अंग्रेजी अल्फाबेट का सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला लैटर E है।

64. सत्ती प्रथा को ख़त्म करने वाले राजा राम मोहन राय की सगी भाभी को उनकी भाई की मौत के बाद सती प्रथा का हवाला देकर उनकी भाभी को जिन्दा जला दिया गया था।

65. Burj Khalifa इतना बड़ा और ऊंचा है कि इसको आप 95 किलोमीटर दुर से भी देख सकते हैं।

66. ऊंट एक ऐसा प्राणी है जो अपनी इच्छानुसार अपनी नाक बंद या खोल भी सकते हैं इनकी यह खासियत इन्हें रेतीले तूफानों में नाक में रेत जाने से बचाती है।

67. यदि हवा में ऑक्सीजन की मात्रा 21 प्रतिशत की जगह 100 प्रतिशत हो जाएं तो हवा हमारे शरीर के लिए जहरीली हो जाएगी।

68. क्या आपको पता है, ब्रिटेन में मई महीना को राष्ट्रीय मुस्कान महीना के रूप में मनाया जाता है।

69. सारनाथ के अशोक स्तंभ के नींव पर दिखाई देने वाले पशु बैल, सिंह, हाथी और घोड़ा हैं।

70. क्या आपको पता हैं, ऑक्टोपस के 3 दिल होते हैं।

71. दुनिया में सबसे ज्यादा Heart Attack सोमवार के दिन आते हैं इसका कारण छुट्टी के बाद काम करने का तनाव होता है।

72. भाग्य और दूसरों को दोष क्यों देना जब सपनें हमारे हैं तो कोशिश भी हमारी होनी चाहिए तभी सफल होने का असली मजा आएगा।

73. क्या आपको पता हैं, पृथ्वी के प्रत्येक 32 मीटर गहराई में नीचे जाने पर 1° सेल्सियस तापमान बढ़ता जाता है।

74. मनोविज्ञान के अनुसार जो लोग दूसरों की मदद करने में खुशी महसूस करते हैं उनकी आयु लम्बी होती है और उन्हें कम मानसिक दबाव होता है।

75. Everything Men Know About Women नामक पुस्तक महिलाओं के बारे में लिखा गया है लेकिन रोचक बात ये है कि इस पुस्तक के सभी पृष्ठ खाली हैं बिल्कुल एक नोटबुक की तरह।

76. आपको किस उम्र में पता चला था कि JCB का फुल फॉर्म Joseph Cyril Bamford होता है।

77. क्या आपको पता हैं, चूहों को भी गुदगुदी करने पर हंसी आती है।

78. मनोविज्ञान के अनुसार लड़कियां उनलोगों से ज्यादा देर तक आंखें नहीं मिला सकती जिन्हें वह पसंद करती हैं।

79. सन् 1963 में अमेरिका ने अंतरिक्ष में एक हाइड्रोजन बम गिराया था जो कि जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए बम की तुलना में 100 गुना ज्यादा खतरनाक था।

80. पृथ्वी से देखने पर आसमान हमेशा नीला दिखाई देता है लेकिन जब आप इसे अंतरिक्ष से देखेंगे तो ये आपको काला दिखाई देगा।

81. एक आदमी अपनी जिंदगी में इतना पैदल चल देता है कि वो धरती के पूरे 5 चक्कर लगाने के बराबर होता है।

82. चार्ज होते हुए मोबाइल का इस्तेमाल करने से मोबाइल की बैटरी खराब हो सकती है यही कारण है कि आजकल मोबाइल चार्जर का तार इतना छोटा होता है।

83. मां के दूध के अलावा दुनिया में कोई ऐसा फूड ही नहीं बना जो अकेले ही हमारी सारी पोषक तत्वों की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके।

84. क्या आपको पता हैं, अंडे के छिलके में ही तो सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है लेकिन अफसोस उसे हम निकालकर फेंक देते हैं।

85. क्या आपको पता हैं, हर साल दो मिनट ऐसे होते हैं जिनमें 61 सेकेंड होते हैं।

86. जब कोई व्यक्ति खराटे मार रहा हो तो वो उस समय सपने नहीं देख सकता मतलब की खराटे मारते हुए आप सपने नहीं देख सकते।

87. एक रिसर्च से यह पता चला है कि संस्कृत पढ़ने से स्मरण शक्ति बढ़ती है।

88. ठंडे पानी की अपेक्षा गर्म पानी ज्यादा तेजी से बर्फ में बदलता है, इसे ही Mpemba effect कहते हैं।

89. आपकी जीभ सभी अंगों की तुलना में सबसे अधिक तेजी से रिकवर यानि ठीक होती है।

90. 5 करोड़ लोगों तक पहुंचने के लिए रेडियों को 38 साल, टीवी को 13 साल और इंटरनेट को सिर्फ 4 साल ही लगे।

91. क्या आपको पता हैं, संस्कृत को कंप्यूटर के लिए सबसे बेहतर और उपयुक्त भाषा माना गया है।

92. किसी भी चीज को धरती के gravitational force से बाहर जाने के लिए 11 km/s या 40000 km/h की स्पीड की जरूरत होती है, इसे ही Escape Velocity कहते हैं।

93. जब आप शर्मिन्दा महसूस कर रहे होते हैं तो उस समय आपके पेट के अंदर का रंग लाल हो जाता है।

94. इंसान बिना खाना खाए कई हफ्तों तक जीवित रह सकता है लेकिन बिना सोए केवल 11 दिनों तक ही जीवित रह सकता है।

95. उल्लू एक ऐसा पक्षी है जो अपनी गर्दन को चारो ओर घुमा सकता है और रात में भी देख सकता है।

96. अगर North Korea में कोई अपराध करता है तो उसकी सजा अपराधी के अगली तीन पीढ़ियों तक को मिलती है।

97. Manchineel नामक पेड़ इतना खतरनाक होता है कि अगर बारिश की बूंद उसके पत्तों को टच करके आपके शरीर पर गिर जाएं तो आपकी त्वचा जल सकती है।

98. Google अपने office के आगे की ground को साफ करने के लिए घास काटने वाली मशीनों के बदले बकरियों को किराए पर लिया है जो घास को खाकर साफ करती रहती हैं।

99. बुध सूर्य के सबसे नजदीक का ग्रह है फिर भी यह सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह नहीं है बल्कि सबसे गर्म ग्रह शुक्र है।

100. क्या आपको पता हैं, रात के आकाश में चन्द्रमा के बाद दूसरी सबसे चमकीली दिखाई देने वाली पिंड शुक्र ग्रह है।

Finally ;
तो दोस्तों ये रहा आज का आर्टिकल "100 Interesting Facts in Hindi" यह आर्टिकल आपको कैसा लगा और इसमें आपको सबसे अच्छा फैक्ट्स कौन-सा लगा हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि वे भी ये मजेदार बातें जान सकें, अंततः पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments