सामान्य विज्ञान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Dear readers,

हमारे दैनिक जीवन में हमारे आस-पास बहुत सी ऐसी भौतिक गतिविधियां होती हैं जिनको हम जानते तो हैं, लेकिन यह पता नहीं होता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? आज की इस आर्टिकल में हमलोग सामान्य विज्ञान से संबंधित कुछ रोचक और दिलचस्प तथ्यों के बारे में जानेंगे तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।

Vigyan ke baare mein kuch rochak tathya

सामान्य विज्ञान के कुछ रोचक तथ्य जो आपको पता होनी चाहिए

1. पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है, इसी का लाभ उठाने के लिए कृत्रिम उपग्रहों को अक्सर पश्चमी दिशा से पूर्वी दिशा में प्रक्षेपित किया जाता है।

2. परखनली शिशु के मामले में निषेचन परखनली के अंदर होता है, इसके बाद भूर्ण को माता के गर्भ में स्थानांतरित किया जाता है।

3. विश्व के प्रथम परखनली शिशु लुइस ब्राउन है इनका जन्म परखनली शिशु विधि द्वारा सन् 25 जुलाई 1978 ई. को इंग्लैंड में हुआ था और इनके माता का नाम श्रीमति लेस्ली ब्राउन है।

4. मनुष्य के दिमाग में जो कुछ भी होता है उसका प्रभाव उसके दैनिक जीवन में होनेवाले भौतिक गतिविधियों पर अवश्य पड़ता है।

5. मनुष्य के मूत्र का रंग हल्का पीला उसमें उपस्थित वर्णक युरोक्रोम के कारण होता है। जानकारी के लिए युरोक्रोम हीमोग्लोबिन के विखंडन से बनता है।

6. केंचुए में चार जोड़ी हृदय होते हैं और इसके जीवद्रव्य में हीमोग्लोबिन का विलय हो जाता है।

7. सबसे छोटे गुणसूत्र शैवाल में और सबसे लंबे गुणसूत्र ट्राइलियम नामक जीव में पाया जाता है।

8. अगर आप पृथ्वी पर अपने ball pen को ऊपर की ओर करके कुछ भी लिखने की कोशिश करें तो कुछ सेकेंड बाद पृथ्वी के गुरूत्व बल के कारण आपकी ball pen लिखना बंद कर देगी।

9. प्रकाश के वेग की गणना सबसे पहले रोमर नामक वैज्ञानिक ने की थी, वायु तथा निर्वात में प्रकाश की चाल सबसे अधिक 3 लाख किलोमीटर पर सेकेंड होती है।

10. पेड़-पौधों के पत्तियों का रंग हरा उनमें उपस्थित क्लोरोफिल और पीला कैरोटिन के उपस्थिति के कारण होता है।

11. क्या आपको पता है, खाना बनाते समय सर्वाधिक मात्रा में विटामिन नष्ट हो जाते हैं।

12. अस्पतालों में कृत्रिम सांस के लिए उपलब्ध सिलेंडरों में ऑक्सीजन और हीलियम का मिश्रण होता है।

13. अत्यधिक आयरन आक्साइड के उपस्थिति के कारण मंगल ग्रह लाल दिखाई देता है, इसलिए इसे लाल ग्रह के नाम से भी जानते है।

14. जब चंद्रमा हमारी पृथ्वी के सबसे निकट होता है, तो उस स्थिति को 'Super Moon' कहते हैं। इसमें चंद्रमा 14% ज्यादा बड़ा और 30% अधिक चमकीला दिखाई पड़ता है।

15. क्या आपको पता है, सोना का घनत्व पारा के घनत्व से ज्यादा होता है इसलिए सोना पारा में डुब जाता है।

16. पृथ्वी पर सबसे अधिकतम ऊंचाई माउंट एवरेस्ट (8,850 मीटर) तथा सबसे अधिकतम गहराई मेरियाना गर्त (11,022 मीटर) है। इस प्रकार हम आकलन कर सकते हैं कि पृथ्वी पर उपस्थित सबसे अधिकतम ऊंचाई एवं सबसे अधिकतम गहराई का अंतर लगभग 2 km का है।

17. मेढ़क हमारी दुनिया में पाये जाने वाले ऐसे जीव हैं, जो आनेवाले मौसम को सबसे पहले भाप जाते हैं मतलब की अंदाजा लगा लेते हैं।

18. मेढ़क अपने मूंह से पानी नहीं पीते, बल्कि अपने चमड़े के माध्यम से सोखते हैं।

19. जब हम किसी चीज को touch करते है, तो उसकी signal हमारे दिमाग को 124 kmph की स्पीड से पहुंचती है।

20. पृथ्वी के सतह से ऊपर जाने पर वायुमंडलीय दाब कम होता जाता है, जिसके कारण अधिक उंचाई या पहाड़ों पर खाना पकाने में कठिनाई होती है।

21. पुरुषों की आवाज महिलाओं की तुलना में कम तारत्व के कारण भारी होती है।

22. रात्रि तथा ठंडी के दिनों में अपवर्तन होने के कारण ध्वनि को अधिक दूर तक सुना जा सकता है।

23. जल में थल की अपेक्षा आसानी से आवाज सुनाई देती है, इसका कारण यह है की जल में ध्वनि तरंगों का वेग वायु की अपेक्षा अधिक होता है।

24. एक रिसर्च के मुताबिक जो लोग परीक्षा देते समय पानी पीते हैं वे लोग पानी न पीने वाले छात्रों के मुकाबले 5 प्रतिशत ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

25. मनुष्य के फेफड़े का आंतरिक क्षेत्रफल 93 वर्ग मीटर होता है, जो शरीर के वाह्य क्षेत्रफल का लगभग 40 गुना होता है।

26. सूर्य के प्रकाश के चलते पृथ्वी पर दिन में तारे नहीं दिखाई देते हैं।

27. सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 16.6 सेकेंड और वहीं चंद्रमा के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 1.3 सेकेंड का समय लगता है।

28. आप जानकर हैरान हो जायेंगे कि कोका कोला का इस्तेमाल टॉयलेट धोने में भी किया जा सकता है।

29. क्या आपको पता है, मरने के बाद भी आदमी के रोगंटे खडे़ हो सकते हैं।

30. जब अंडा खराब हो जाता है तो उसका घनत्व पानी के घनत्व से भी कम हो जाता है, जिसके कारण खराब अंडा पानी में तैरने लगता है।

Conclusion ;
Finally friends यह रहा सामान्य विज्ञान से जुड़े कुछ रोचक सवाल और उनके जवाब साथ-साथ कुछ रोचक बातें जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं मिलते हैं अगले आर्टिकल में तबतक के लिए byee..!

Post a Comment

0 Comments