50 मजेदार और रोचक तथ्य

Dear readers,

क्या आपको पता है, जब आप किसी व्यक्ति को एक बार रक्त दान करते हैं तो उसे आप पांच अरब कोशिकाएं दान कर देते हैं। कोशिकाएं अत्यंत सूक्ष्म होती हैं यह हमें अपने सामान्य आंखों से नहीं दिखाई देती इसे देखने के लिए हमें एक विशेष यंत्र की जरूरत पड़ती है। आज की इस आर्टिकल में हमलोग अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित कुछ 50 चुनिंदा रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे, तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।

कुछ मजेदार और रोचक तथ्य

50 रोचक, दिलचस्प और अद्भुत तथ्य - Amazing and interesting facts in hindi

1. जर्मनी में जेल से भागने वालों के लिए कोई सजा नहीं है, क्योंकि वहां के लोग मानते हैं कि आजाद होना इंसान का अधिकार है।

2. बुद्धिमान लोग सामान्य लोगो की तुलना में बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं।

3. हवाई जहाज में खाने की स्वाद में कमी महसूस होती है, क्योंकि ऊंचाई पर सूंघने की शक्ति कम हो जाती है।

4. मोबाइल फोन पर snake game विश्व में सबसे ज्यादा खेला गया game हैं।

5. क्या आपको पता है, शुक्र ग्रह से पहले सबसे गर्म ग्रह बुध था, लेकिन बुध के वायुमंडल के फट जाने के बाद सबसे गर्म ग्रह शुक्र बन गया।

6. लोकतांत्रिक देश भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान हैं।

7. Facebook का Like और Share button हर रोज 10 मिलियन से ज्यादा websites पर देखे जाते हैं।

8. जन्म लेने के 20 मिनट बाद बच्चे में इतने दिमाग का विकास हो जाता है कि वह यह समझने में समर्थ हो जाता है कि आवाज किस तरफ से आ रही है।

9. अगर आप अलार्म कि धुन वहीं रखें जो आपकी मोबाइल की रिंगटोन है तो यकीन मानिए आपको उठने में आसानी होगी।

10. सबसे बडी पक्षी शुतुरमुर्ग की आंख उसके दिमाग से भी बड़ी होती हैं।

11. भारत के कुल 17 राज्य ऐसे हैं जो पड़ोसी देश की सीमा से जुड़ते हैं।

12. पढ़ने के तुरंत बाद यदि आप सो जाते है, तो आपका दिमाग इसे हमेशा याद रखता है क्योंकि हमारा दिमाग कभी नहीं सोता।

13. Mother का m ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि m के बिना सब other हैं।

14. Puma और Adidas नामक कंपनी के संस्थापक रिश्ते में भाई लगते हैं।

15. अगर आप कागज की कीप बनाकर पानी गर्म करेंगे तो कागज नहीं जलेगी, क्योंकि कागज की कीप में ऊष्मा का संचरण जल में होता है।

16. नाइलॉन का तार, इस्पात के तार से भी अधिक मजबूत होता है। इसी गुण के कारण नाइलॉन का उपयोग पैराशूट और पहाड़ों पर चढ़ने वाली रस्सों के निर्माण में भी किया जाता है।

17. एक 15cm×15cm areas और वायुमंडल के ऊंचाई के बराबर वाली किसी स्तंभ या वस्तु में वायु का भार लगभग 225 kg होता है, तो सवाल यह पैदा होता है कि इस भार के कारण हम धरती पर दबकर चिपक क्यों नहीं जाते? दरअसल ये इसलिए नहीं होता है कि इंसान के अंदर का दाब भी वायुमंडलीय दाब के बराबर होता है जो बाहर के दाब को नष्ट कर देता है।

18. हमारे पृथ्वी के वायुमंडलीय दाब का मान लगभग 1 किलोग्राम प्रति वर्ग सेमी होता है।

19. दृष्टि नि:शक्त व्यक्तियों को पढ़ने के लिए सर्वाधिक लोकप्रिय साधन ब्रेल लिपि है, लेकिन क्या आपको पता है इसके आविष्कारक लूई ब्रेल स्वयं एक दृष्टि नि:शक्त व्यक्ति थे।

20. एक नवजात शिशु के शरीर में लगभग 20 खरब कोशिकाएं होती हैं। जबकी एक युवा मनुष्य के शरीर में लगभग 600 खरब कोशिकाएं होती हैं।

21. जब आप किसी को रक्त दान करते है, तो एक बार में करीब 5 अरब कोशिकाएं दान कर देते है।

22. एक घरेलू कार सालभर में लगभग अपने भार से चार गुनी अधिक कार्बन-डाई-ऑक्साइड गैस पैदा करती है।

23. लाल फॉस्फोरस का उपयोग करके पहली बार सेफ्टी माचिस कार्ल लुंडस्टान के द्वारा सन् 1855 में स्वीडन में बनाई गई थी।

24. भारतीय संस्कृति से जुड़ा, महाभारत का पुराना नाम जयसहिंता हैं। यह विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य है।

25. इतिहास की बात, सिकंदर जो एक शासक था और उसके प्रिय घोड़े का नाम बऊकेफला था। इसी के नाम पर इसने झेलम नदी के तट पर बऊकेफला नामक एक नगर बसाया था।

26. मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकेस निकेटर को 500 हाथी उपहार के रूप में दे दिये थे।

27. मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु 298 ई. पूर्व में क्षवणबेलगोला में उपवास रहने के चलते हो गई थी। इनको क्या जरूरत थी इतनी लंबी उपवास लेने की 😂

28. वेदों के अनुसार गाय की हत्या या उसे घायल करने वालों के लिए दंड के रूप में मृत्युदंड या देश से निकालने कि व्यवस्था की गई है।

29. अगर मनुष्य कि आंख एक डिजिटल कैमरा होती तो उसमें 576 megapixel होते। मतलब की मनुष्य की आंख 576 megapixel की होती  हैं।

30. आपको जानकर हैरानी होगी कि हम जो इंटरनेट उपयोग करते हैं वह पूरे इंटरनेट का मात्र 4 प्रतिशत है। बाकी 96 प्रतिशत में deep wave और dark wave आते हैं। इसे हम एक सामान्य web browser के माध्यम से खोल नहीं सकते। इसे हम सिर्फ tor browser के माध्यम से ही access कर सकते हैं।

31. भारत के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति Dr. APJ Abdul kalam को respect देने के लिए स्विट्जरलैंड में may 26 को Science Day के रुप में मनाया जाता है।

32. जब अंडा खराब हो जाता है तो उसका घनत्व पानी के घनत्व से भी कम हो जाता है, जिसके कारण खराब अंडा पानी में तैरने लगता है।

33. दुनिया का सबसे छोटा राष्ट्रगान युगांडा नामक देश का है। हालांकि अवधि बढ़ाने के लिए इसे अक्सर दो बार बजा दिया जाता है।

34. हँसते समय हमारे दिमाग के लगभग 5 हिस्से एक साथ कार्य करते हैं।

35. जब हमें कोई इगनोर या रिजेक्ट करता हैं तो हमारे दिमाग को बिल्कुल वैसा ही महसूस होता हैं जैसे की कभी चोट लगने पर होता है।

36. मेढ़क अपने मूंह से पानी नहीं पीते, बल्कि अपने चमड़े के माध्यम से सोखते हैं।

37. पंक्षियों को किसी भी चीज का स्वाद महसूस नही होता है, क्योंकि उनके शरीर में स्वाद ग्रन्थियां नही होती हैं।

38. पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण के कारण पहाड़ों का 15,000 मीटर से ऊँचा होना संभव नही है।

39. हमारी कान और नाक हमेशा यानि जीवन भर बढती रहती है और वही हमारा आंख जन्म से ही एक size का रहता है या कहे तो हमारी आंखे नहीं बढ़ती हैं।

40. अपने कमरे में पढ़ाई या कोई भी काम करते समय जूते पहने रहने से आपके दिमाग को लगता है कि आप व्यस्त हैं।

41. क्रिस्टोफर कोलंबस भारत की संपन्नता से आकर्षित होकर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और गलती से अमेरिका पहुंच गया।

42. भारत में लगभग तीन लाख मस्जिदें हैं, जो किसी अन्य देश से अधिक है, यंहा तक की मुस्लिम देशों से भी अधिक।

43. ताइवान में कांच का बना एक ऐसा चर्च है, जो बिलकुल जूते की तरह दिखता है। यह चर्च 5 फुट लंबा और 36 फुट चौड़ा है।

44. प्रत्येक सेकेंड में Google पर लगभग 60 हजार से भी ज्यादा बार सर्च किये जाते है। शायद कभी-कभी उसमें आपका भी नाम शामिल होता होगा।

45. सिलैंड दुनिया का एक ऐसा अनोखा देश है, जंहा सिर्फ 27 लोग रहते हैं। हालांकि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की दर्जा नहीं मिली है।

46. दुनिया में प्रत्येक सेकेंड 4 लोगों की जन्म और 2 लोगों की मौत होती है।

47. Google के Founder लैरी और सर्गे को HTML नहीं आती थी इसलिए आज भी Google का पेज Sample सा दिखता है।

48. सिगरेट और लाइटर की खोज माचिस से पहले हुई थी 🤔

49. एडिसन के एक प्रसिद्ध कथन के अनुसार “जीनीयस लोग 1 प्रतीशत प्रेरणा और 99 प्रतीशत मेहनत से बनते हैं।”

50. जिंदगी हो ऐसी कहे दुनिया सारी,
ये काश! ऐसी जिंदगी होती हमारी,,
अब तो बस यही दुआ है कि,
जब भी जाऊं, जहां भी जाऊं,,
यही कहूं Hello जिंदगी, hey जिंदगी, byee जिंदगी..!

Conclusion ;
Fact no. 50 के बाद enjoy जिंदगी, दोस्तों यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं और हां यह आर्टिकल अपना दोस्तों के साथ भी शेयर करें। मिलते हैं अगले आर्टिकल में तबतक के लिए byee..!

Post a Comment

3 Comments

  1. Very nice bro

    भाई अगला भौतिक विज्ञान के दिलचस्प तथ्य 🙏

    ReplyDelete

Please always write a positive words in the comment box.