Atomsphere in hindi

Dear readers,

पृथ्वी ही ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन संभव है क्योंकि हमारी पृथ्वी के पास अपना स्वस्थ वायुमंडल है जो जीवों के जीने के अनुकूल वातावरण बनाता है। आज की इस आर्टिकल में हमलोग वायुमंडल और वायुमंडल की परतों के बारे में जानेंगे, तो चलिए इस आर्टिकल  को शुरू करते हैं।

वायुमंडल क्या है?

वायुमंडल क्या है?
सामान्य भाषा में कहें तो पृथ्वी के चारों ओर घिरे हुए गैसों के आवरण को वायुमंडल कहते हैं। यह हमारे पृथ्वी के लिए एक जैकेट की तरह कार्य करता है। यह हमें पृथ्वी पर आने वाली आकाशीय पिंडों, सूर्य की खतरनाक पराबैगनी किरणों और बहुत सारी खतरनाक चीजों से हमारी रक्षा करता है।

वायुमंडल की परतें
वायुमंडल कई विभिन्न परतों से घिरा है जो निम्न है।
  • क्षोभमंडल
  • समतापमंडल
  • मध्यमंडल
  • ओजोनमंडल
  • आयनमंडल
  • वाह्यमंडल

1. क्षोभमंडल (Troposphere)
यह वायुमंडल की सबसे नीचे वाली परत है। इसकी ऊंचाई लगभग 8 से 14 किलोमीटर के बीच में होती है। इसकी मोटाई उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव पर पतला होता है, वायुमंडल की इसी परत में बादल, आंधी और वर्षा जैसी घटनाएं होती हैं। क्षोभमंडल में प्रति 165 मीटर की ऊंचाई पर जाने पर तापमान में 1°C की गिरावट होती है।

2. समतापमंडल (Stratosphere)
यह क्षोभमंडल और मध्यमंडल के बीच में पाया जाता है। इसमें क्षोभमंडल की तरह बादल, आंधी और वर्षा जैसी घटनाएं यादि कुछ नहीं होती। समताप मंडल 18 से 32 किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित है। समताप मंडल की ऊंचाई ध्रुवों पर सबसे अधिक और विषुवत रेखा पर सबसे कम होती है।

3. मध्यमंडल (Mesosphere)
यह वायुमंडल की परत stratosphere और thermosphere के बीच पाया जाता है। इसी वायुमंडल की परत में बाहर से आने वाली उल्का पिन्डे जलकर राख हो जाती है और हम इन सब से बच पाते हैं।

4. ओजोनमंडल (Ozonosphere)
इस मंडल में ओजोन गैस की एक परत पाई जाती है जो सूर्य से आने वाली खतरनाक पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर लेती है इसलिए इसे पृथ्वी का सुरक्षा कवच भी कहते हैं। इस मंडल में ऊंचाई के साथ तापमान बढ़ता जाता है जो प्रतिकिलोमीटर 5°C है।

5. आयनमंडल (Ionosphere)
यह पृथ्वी तल से 60 किलोमीटर की ऊंचाई से शुरू होता है। इसी वायुमंडल की परत से short radio wave परावर्तित होती है जिसके चलते हम पृथ्वी पर रेडियो, टेलीविजन, टेलीफोन और रडार जैसी सुविधाएं प्राप्त कर पाते हैं। संचार उपग्रह इसी मंडल में छोड़े जाते हैं।

6. वाह्यमंडल (Exosphere)
यह वायुमंडल की सबसे बाहरी परत है। इसमें हाइड्रोजन ओर हीलियम जैसी गैसे पाई जाती हैं।

Conclusion ;
So finally friends ये रहा वायुमंडल और उसकी परतों के बारे में जानकारी यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपके मन इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट करके पूछ सकते हैं, मिलते हैं अगले आर्टिकल में तबतक के लिए byee..!

Post a Comment

1 Comments

Please always write a positive words in the comment box.