मानव शरीर के बारे में 50 रोचक तथ्य

Dear Readers,

हमारा शरीर एक मशीन की तरह है जिस तरह मशीन कई छोटे-छोटे यंत्रों से मिलकर बनता है और उनके अलग-अलग काम होते हैंं, ठीक उसी प्रकार हमारा शरीर भी कई तंत्रों से मिलकर बना है। तंत्र, कई अंगों से मिलकर बनते हैं। अंग, भिन्न-भिन्न प्रकार के ऊतकों से मिलकर बने होते हैं और ऊतक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। हमारा मानव शरीर इतना जटिल है कि अभितक इसके बारे में पूर्ण रुप से अध्ययन नहीं किया जा सका है। मानव शरीर के संरचना तथा इसके अंगों के बीच संबंध इत्यादि का अध्ययन 'Human Anatomy' विज्ञान के अंतर्गत किया जाता है। इस आर्टिकल मेें हमलोग मानव शरीर से जुड़े कुछ बेहद ही रोचक, अद्भुत, महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक तथ्यों के बारे में जानेंगे, तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैंं।

Facts about human body in hindi

मानव शरीर से जुड़े महत्वपूर्ण रोचक तथ्य

1. क्या आपको पता है, हमारे शरीर से साॅस द्वारा लगभग 400 ml पानी प्रतिदिन बाहर निकलता है।

2. हमारे शरीर में वसा सामान्यत: 20° सेल्सियस पर ठोस अवस्था में होते हैं, लेकिन यदि वे इस ताप पर द्रव अवस्था में हो तो उन्हें 'तेल' कहते हैं।

3. हमारे शरीर को 1 ग्राम वसा से लगभग 9.3 किलो कैलोरी उर्जा प्राप्त होती है।

4. शरीर में वसा की कमी से त्वचा रुखी हो जाती हैं, वजन में कमी आती है और शरीर का विकास रुक जाता है।

5. शरीर में वसा की अधिकता से ह्रदय की बीमारी होने की संभावना रहती है और रक्तचाप बढ़ जाता है।

6. हमारे शरीर को 20 प्रकार की प्रोटीन की आवश्यकता होती हैं, जिसमें से 10 का संश्लेषण हमारा शरीर खुद कर लेता है और शेष 10 भोजन के द्वारा प्राप्त होते हैं।

7. प्रोटीन हमारे शरीर में चोटों से लगे घावों को भरने में मदद करता है।

8. विटामिनों का संश्लेषण हमारे शरीर के कोशिकाओं द्वारा नहीं हो सकता, लेकिन विटामिन युक्त भोजन करने से हो सकता है जैसे कि हरी साग-सब्जियां इत्यादि।

9. कैल्शियम हमारे शरीर को विटामिन के साथ-साथ हड्डियों तथा दाँतों को भी मजबूती प्रदान करता है।

10. हम सभी को पता है कि सूर्य के प्रकाश से हमारे शरीर को विटामिन-डी मिलता है, लेकिन क्या आपको पता है विटामिन-डी का संश्लेषण सूर्य के प्रकाश में उपस्थित पराबैंगनी किरणों द्वारा त्वचा के कोलेस्ट्रोल द्वारा होता है।

11. हमारे शरीर में पित्त भोजन की अम्लियता को नष्ट करके इसे क्षारीय प्रकृति का बना देता है।

12. शरीर में पाचन के बाद प्रोटीन से अमीनो अम्ल, वसा से वसीय अम्ल और ग्लिसराॅल तथा शर्करा से ग्लूकोज, फ्रक्टोज और गैलेक्टोज बनते हैं।

13. छोटे आंत के इलियम (Ileum) में भोजन का पाचन और अवशोषण होता है।

14. हमारे शरीर में भोजन का अवशिष्ट मल पदार्थ के रुप में कोलोन और रेक्टम में जमा होता है, लेकिन क्या आपको पता है कोलोन में जल का अवशोषण हो सकता है लेकिन भोजन का नहीं।

15. फेफड़े के अंदर अशुद्ध रक्त की अपेक्षा आक्सीजन का दबाव काफी अधिक रहता है, इसलिए आक्सीजन फेफड़े से सीधे रक्त में जाता है।

16. फेफड़े के अंदर अशुद्ध रक्त की अपेक्षा कार्बनडाइआक्साइड का दबाव कम होता है, इसलिए कार्बनडाइआक्साइड अशुद्ध रक्त से निकलकर सीधे फेफड़े में जाता है।

17. मनुष्य के फेफड़े में ज्यादा से ज्यादा 5.4 से लेकर 6.0 लीटर तक हवा अंट सकती है, लेकिन सामान्य श्वसन के दौरान केवल 500 ml हवा का ही आदान-प्रदान होता है।

18. खूब दम लगाकर साॅस खिंचने और फुकने पर लगभग 4 लीटर हवा ही खींची और छोड़ी जा सकती है।

19. रक्त में 14-16 gram पर 100 ml हीमोग्लोबिन पाया जाता है और 1 ग्राम हीमोग्लोबिन 1.3 ml आक्सीजन को ढो सकता है।

20. मनुष्य के रक्त का रंग लाल उसमें उपस्थित हीमोग्लोबिन के कारण होता है।

21. ह्रदय के बायें कक्षों में शुद्ध रक्त का और दायें कक्षों में अशुद्ध रक्त का साथ-साथ परिवहन होता है, इसलिए इसे दो परिपथों वाला ह्रदय (Double Circuit Heart) भी कहते हैं।

22. प्रत्येक कक्ष का एक संकुचन और एक शिथिलन मिलकर एक धड़कन (Heart Beat) बनाता है। मनुष्य में एक मिनट में 72-75 धड़कने होती हैं और प्रत्येक धड़कन में 0.80-0.83 सेकेंड का समय लगता है।

23. दिल के धड़कनों के समय स्टेथोस्कोप या आला से स्पंदन सुनने पर 'लब' और 'डब' नामक दो ध्वनियाँ सुनाई पड़ती हैं।

24. मूत्राशय में लगभग 150 ml मूत्र जमा होने पर ही मूत्र लगने की अनुभूति होती है, लेकिन मूत्राशय में 250-300 ml तक का मूत्र आसानी से जमा करके कुछ देर तक के लिए रोका जा सकता है।

25. जब वृक्क खराब होने के कारण प्लाज्मा का छनना बंद हो जाता है तब डायलिसिस नामक विधि से रक्त को छाना और साफ किया जा सकता है, इसलिए इस यंत्र को कृत्रिम वृक्क भी कहते हैं।

26. मानव शरीर में हार्मोन का परिवहन रक्त के माध्यम से सम्पूर्ण शरीर में होता रहता है।

27. मनुष्य में शरीर का वृद्धि और विकास थाइराॅक्सिन हार्मोन के कारण होता है।

28. एडरीनलीन हार्मोन को 3F हार्मोन भी कहा जाता है।

29. स्त्रियों में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन गर्भाशय की दीवार की मोटाई बनाये रखता है और गर्भावस्था को नियंत्रित करता है। इसकी कमी से स्त्रियों में गर्भधारण नहीं होता है।

30. हमारे शरीर के रक्त में कार्बनडाइआक्साइड मुख्य रुप से बाइकार्बोनेट के रूप में परिवहित होता है।

31. जल जिसे मनुष्य पिकर प्राप्त करता है। यह हमारे शरीर के ताप को पसीना तथा वाष्पन के द्वारा नियंत्रित करता है।

32. मनुष्यों में वर्णान्धता (Colourblindness) एक प्रकार का अनुवांशिक रोग है, इसमें रोगी लाल और हरा रंग में फर्क नहीं बता सकता।

33. हीमोफीलिया भी एक प्रकार का अनुवांशिक रोग है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को चोट लगने पर आधा घंटा से लेकर 24 घंटे तक रक्त का थक्का नहीं बनता है।

34. हमारे शरीर में विटामिन-K की कमी से रक्त का थक्का नहीं बनता है।

35. मानव शरीर का रक्त एक क्षारीय विलयन है, जिसका pH मान 7.4 होता है।

36. महिलाओं में पुरुषो की तुलना में 1/2 लीटर रक्त कम होता है।

37. डेंगू ज्वर के कारण हमारे शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है।

38. रक्त को थक्का बनाने के लिए हमारे शरीर को फाइब्रिनोजन नामक प्रोटीन की जरुरत होती है।

39. हिपैरिन (Heparin) नामक प्रोटीन का निर्माण यकृत में ही होता है, जो शरीर के अंदर रक्त को जमने से रोकता है।

40. यकृत मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथी है। इसका वजन लगभग 2 kg का होता है।

41. क्या आपको पता है, इटाई इटाई नाम का एक बीमारी है जो कैडमियम के कारण होती है।

42. मानव शरीर में रक्तों की भिन्नता का मुख्य कारण लाल रक्त कण (RBC) में पायी जाने वाली ग्लाइको प्रोटीन है, जिसे एन्टीजन कहते हैं।

43. किसी-किसी मानव के शरीर में एन्टीजन की अनुपस्थिति में एक विपरीत प्रकार की प्रोटीन रुधिर प्लाज्मा में पाई जाती हैै, जिसे एंटीबॉडी कहते हैं।

44. रक्त समूह O को सर्वदाता (Universal donor) रक्त समूह कहते हैं, क्योंकि इसमें कोई एंटीजन नहीं होता है।

45. रक्त समूह AB को सर्वग्रहता (Universal recipitor) कहते हैं, क्योंकि इसमें कोई एंटीबॉडी नहीं होता है।

46. यदि पिता का रक्त Rh+ हो तथा माता का रक्त Rh- हो तो जन्म लेने वाले शिशु की जन्म से पहले या जन्म के तुरंत बाद मृत्यु हो जाती है। नोट, ऐसा प्रथम संतान के बाद की संतान होने पर होता है।

47. मूत्र का रंग हल्का पीला उसमें उपस्थित यूरोक्रोम (Urochrome) के कारण होता है और यूरोक्रोम हीमोग्लोबिन के विखंडन से बनता है।

48. मूत्र अम्लीय प्रकृति का विलयन है, जिसका pH मान 6 होता है।

49. हमारे शरीर के वृक्क में बनने वाली पथरी कैल्शियम आंक्जलेट का बना होता है।

50. क्या आपको पता है, मनुष्य का मस्तिष्क अस्थियों के खोल 'क्रेनियम' में बंद रहता है, जो इसे बाहरी आघातों से बचाता है।

Conclusion ;
Finally, ये रहा मानव शरीर से संबंधित कुछ रोचक तथ्य यह सभी facts आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बतायें और क्या आपको पता है दिमाग और फेफड़ा मानव शरीर के ऐसे अंग है जिनका 100 प्रतिशत इस्तेमाल अभितक इंसानों ने नहीं कर पाया है। अगर यह आर्टिकल आपको थोड़ा-बहुत भी अच्छा लगे तो इसे दूसरे के साथ share करके उन्हें भी पढ़ने का एक मौका जरुर दें, धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments