30 Amazing facts in hindi, Episode-1

Dear Readers,

Fact जो आपकी knowledge को enhance करता है और आपके सोचने की क्षमता को बढ़ाता है। यह 'Amazing facts in hindi' का episode-1 है। इस आर्टिकल में हमलोग कुछ रोचक, मजेदार और ज्ञानवर्धक तथ्यों के बारे में जानेंगे। इस आर्टिकल में आपको कुछ नया जानने को मिल सकता है, तो चलिए इस आर्टिकल को शुरु करते हैं।

30 Interesting facts in hindi

30 अद्भुत और रोचक तथ्य - Amazing and Interesting facts in hindi

1. Education एक ऐसा word है जिसमें English के पांचों vowels, a e i o u एक साथ आते हैं।

2. जीवन की उत्पत्ति के समय आक्सीजन नहीं था।

3. छोटे बच्चें की हृदय की धड़कन एक वयस्क व्यक्ति से ज्यादा होती है।

4. विश्व का सबसे बड़ा computer network का नाम Internet है और Google, Yahoo इत्यादि तो Internet search engine हैं।

5. भारतीय जनता पार्टी (BJP) भारत की पहली ऐसी पार्टी है, जिसने Internet पर अपना website बनाया है।

6. ओलंपिक खेल, विश्व कप, विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल एवं परालिम्पिक के स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को 30 साल के उम्र के बाद सक्रिय खेल जीवन से अवकाश लेने के बाद जीवन भर पेंशन के रुप में हर महीने एक निश्चित राशि या रूपये दी जाती है। इस योजना का संचालन जीवन बीमा निगम के द्वारा किया जाता है।

7. भारत के इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन का डिजाइन लुटियन्स ने बनाया था।

8. यूनेस्को (UNESCO) की सूची में भारत अपने 28 विरासत स्थलों के साथ 7 वें स्थान पर ranked है। भारत के कुछ प्रमुख विरासत स्थल आगरा का किला, महाबोधि मंदिर और ताजमहल इत्यादि हैं।

9. मेजर ध्यानचंद को 'हाॅकी का जादूगर' कहा जाता है और इनके जन्मदिन के उत्सव पर भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

10. नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल ने 1901 ई. में की थी। इन्होंने अपने धन से मिलने वाली सारी वार्षिक आय पुरस्कारों की मदद करने में दान कर दी थी, इनका मानना था कि सबसे योग्य व्यक्ति यदि कोई हो, तो उसे आगे बढ़ने के लिए पुरस्कार मिलने चाहिए।

11. अल्फ्रेड नोबेल एक अविवाहित स्वीडिश वैज्ञानिक और केमिकल इंजीनियर थे, इन्होंने 1867 ई. में डायनामाइट की खोज की थी।

12. महात्मा गांधी को 1937, 1938, 1939, 1947 एवं 1948 में पांच बार शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों के लिए नामित किया गया, पर एक बार भी उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया।

13. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1940 से 1942 तक नोबेल पुरस्कार बंद रहा या कहे तो किसी भी व्यक्ति को नहीं दिया गया।

14. सबसे कम उम्र में (25 वर्ष) नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति लाॅरेंस ब्रैग थे।

15. मैडम क्यूरी, लीन्स पाॅलिंग, जाॅन बारडीन और फ्रेडरिक सेंगर ऐसे व्यक्तियों के नाम हैं जिनको दो दो बार नोबेल पुरस्कार मिला हैं।

16. पृथ्वी के कुल 29 प्रतिशत भाग पर स्थल तथा 71 प्रतिशत भाग पर जल है, इसलिए पृथ्वी अंतरिक्ष से देखने पर नीला प्रतीत होती है।

17. पृथ्वी के प्रत्येक 32 मीटर गहराई में नीचे जाने पर 1° सेल्सियस तापमान बढ़ता जाता है।

18. आतिशबाजी के दौरान पटाखों में हरा रंग बेरियम और गहरा लाल रंग स्ट्रांन्शियम के उपस्थिति के कारण उत्पन्न होता है।

19. रक्त के प्रवाह को रोकने के लिए फेरीक क्लोराइड का प्रयोग किया जाता है।

20. बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की माता मायादेवी की मृत्यु इनके जन्म के सातवें दिन ही हो गई थी, सात (7) एक रहस्यमयी अंक है।

21. रेशम बनाने की तकनीक का आविष्कार सबसे पहले चीन में हुआ था।

22. भारतीय क्रांतिकारियों में सबसे कम उम्र में फांसी की सजा पानेवाले क्रांतिकारी खुदीराम बोस थे।

23. सुभाष चंद्र बोस को सर्वप्रथम 'नेताजी' एडोल्फ हिटलर ने कहा था।

24. वल्लभ भाई पटेल को 'सरदार की उपाधि' वारदोली सत्याग्रह के सफलता के बाद वहां की महिलाओं की तरफ से गांधीजी ने प्रदान की।

25. महात्मा गांधी को सर्वप्रथम 'राष्ट्रपिता' कहकर संबोधित सुभाष चन्द्र बोस ने किया था।

26. पित्त हमारे शरीर में भोजन की अम्लीयता को नष्ट कर इसे क्षारीय बना देता है।

27. युट्रीकुलेरिया, निपेंथिस और डिस्कीडिया ऐसे पौधें हैं जो कीटभक्षी होते हैं अर्थात ये अपने भोजन के लिए छोटे-छोटे कीटों का भक्षण करते हैं।

28. हमारे शरीर के ह्रदय की प्रत्येक धड़कन में 0.80 से 0.83 सेकेंड का समय लगता है।

29. क्लोरीन एक ऐसी गैस है जो फूलों का रंग उड़ा देती है।

30. कैंसर रोग के उपचार में कोबाल्ट धातु के समस्थानिक का उपयोग होता है।

Conclusion ;
Finally, यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें comment करके जरुर बतायें और आपके पास और कोई भी मजेदार रोचक तथ्य है, तो उसे भी comment के माध्यम से जरुर share करें और अंत में यह लेख 'amazing facts in hindi' पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments