Amazing facts about world in hindi

Dear Readers,

हमारी पृथ्वी जिसे हम दुनिया या विश्व भी कह सकते हैं, अजीबो-गरीब तथ्यों से भरी पड़ी हुई हैं। इस आर्टिकल में हमलोग दुनिया या विश्व के कुछ रोचक और अद्भुत तथ्यों के बारे में जानेंगे, तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।

Amazing facts about world in hindi

दुनिया या विश्व के बारे में रोचक तथ्य - Interesting facts about world in hindi

1. क्या आपको पता है, White Sands (USA) दुनिया का एक ऐसा एकलौता जगह है जहां पर सन् जुलाई, 1945 में अमेरिका ने पहला नाभिकीय विस्फोट किया था।

2. सामान्यत महासागरीय जल का तापमान लगभग 5° सेल्सियस से 35° सेल्सियस के बीच में रहता है।

3. अंटार्कटिका महाद्वीप का 98 प्रतिशत भाग हमेशा वर्फ से ढका रहता है, इसलिए हम इसे श्वेत महाद्वीप के नाम से भी जानते हैं।

4. शीत ऋतु और ग्रीष्म ऋतु में अंटार्कटिक महाद्वीप का आकार अलग अलग हो जाता है अर्थात् शीत ऋतु में इस पर बर्फ जम जाते हैं और ग्रीष्म ऋतु में बर्फ पिघलने लगते हैं, इसलिए इसे गतिशील महाद्वीप भी कहा जाता है।

5. विश्व में सबसे न्यूनतम तापमान अंटार्कटिक के वोस्टाॅक में रिकॉर्ड किया गया था जो कि - 89.2 डिग्री सेल्सियस था।

6. ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को एवोर्जिन्स कहते हैं।

7. प्लैटीपस ऑस्ट्रेलिया का एक ऐसा विचित्र जंतु है जो निम्न कारनामे कर सकता है।
  • जमीन पर दौड़ सकता है।
  • जमीन में सुरंग बना सकता है।
  • पानी में तैर सकता है और यह अंडे भी देता है।

8. विश्व में सबसे अधिकतम तापमान अल-अजीजिया (लीबिया) में September 13, 1922 को रिकॉर्ड किया गया था जो कि 58 डिग्री सेल्सियस था।

9. अफ्रीका महाद्वीप आर्थिक, समाजिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है, इसलिए इसे अंध महाद्वीप भी कहते हैं लेकिन अब काफी कुछ बदल रहा है।

10. अफ्रीका का प्रमुख खजूर उत्पादक देश मिस्र है और मिस्र के किसान को वहां फेल्लाह के नाम से जाना जाता है।

11. क्या आपको पता है, विश्व का सबसे विशाल हीरा (3,106 कैरेट) को दक्षिण अफ्रीका की प्रीमीयर खान से जनवरी 1905 में सर थाॅमस कुलिनान के द्वारा खोजा गया था इसलिए इसका नाम कुलिनान हीरा रखा गया।

12. ब्राजील का सान्टोस बंदरगाह कॉफी बंदरगाह के नाम से जाना जाता है।

13. उत्तरी अमेरिका का नाम अमेरिगो वेसपुस्सी नामक साहसी यात्री के नाम पर अमेरिका पड़ा।

14. इक्वाडोर का गैलापेगाॅस द्वीप जो कि दक्षिण अमेरिका में है विशालकाय कछुए का प्राकृतिक प्रजनन स्थल है।

15. उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई. में कोलंबस ने किया था और इसे नई दुनिया (New World) के नाम से जाना जाता है।

16. जापानी लोगों को चाय अत्यधिक प्रिय है इसलिए ये लोग चाय का एक विशेष उत्सव 'चा-नू-यू' मनाते हैं।

17. विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश भारत है, भारत में डाकघरों की संख्या लगभग 155,000 है।

18. विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म गोरखपुर (उ. प्र.) भारत में स्थित है और इसकी लम्बाई 1.3 KM है। इससे पहले खड़गपुर सबसे लम्बा प्लेटफार्म था वो भी भारत में ही है।

19. विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम मेघालय, भारत में स्थित है। इससे पहले चेरापूंजी सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान था, वो भी भारत में ही है।

20. विश्व का सबसे ऊंचा पठार 'पामीर' है, जिसकी ऊंचाई 4,875 मीटर है इसलिए पामीर पठार को 'विश्व की छत' (Roof of the world) भी कहते हैैं।

21. विश्व का सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक देश इंडोनेशिया है और आप सभी को पता ही है सिनकोना से कुनैन बनाई जाती है जो कि मलेरिया की दवा है।

22. क्या आपको पता है, विश्व का सर्वाधिक जल यान बनाने वाला देश जापान है।

23. भूकंप की तीव्रता मापने वाली यंत्र का नाम रिक्टर स्केल (Richter scale) है, जिसका विकास अमेरिकी वैज्ञानिक चार्ल्स रिक्टर ने 1935 में किया था लेकिन क्या आपको पता है, रिक्टर स्केल पर 2.0 से लेकर 3.0 तीव्रता का भूकंप हल्का भूकंप होता है जो हमें महसूस भी नहीं होता जबकि 6.2 तीव्रता वाला भूकंप विनाशकारी भूकंप होता है। एक आकलन के अनुसार 15 से ज्यादा रिक्टर स्केल वाला भूकंप पृथ्वी पर उपस्थित जीव-जंतुओं का 'The End' कर सकता है, डरीय मत ऐसा अभितक कभी नहीं हुआ है।

24. पृथ्वी पर अधिकतम ऊंचाई माउंट एवरेस्ट (8,850 मीटर) है और अधिकतम गहराई मेरियाना गर्त (11,022 मीटर) है, इस प्रकार पृथ्वी पर उपस्थित अधिकतम ऊंचाई एवं अधिकतम गहराई का अंतर लगभग 2000 मीटर है।

25. महासागरों की औसतन गहराई 4000 मीटर होती है अर्थात् महासागर अपने अंदर 4000 मीटर अंदर तक पानी बिटोरकर रखता है।

26. नेपाल एक ऐसा देश है जिसका राष्ट्रीय झंडा दोहरे त्रिभुज की तरह है बिलकुल अद्वितीय है। नेपाल के बारे में एक और तथ्य, नेपाल एक ऐसा देश है जो अभितक किसी भी देश का गुलाम नहीं बना है यहां तक ब्रिटेन का भी नहीं।

27. विश्व में सबसे अधिक वार्षिक तापान्तर 65.5° सेल्सियस साइबेरिया में स्थित बइर्खोयांस्क नामक जगह का है।

28. अगर आप विश्व के किसी भी स्थान पर 120 kg के हैं और लोग आपको मोटा भाई कहते है, तो don't worry आप इस दुनिया को छोड़कर चांद पर चले जाना 20 kg के हो जाओगे 😂

29. अंतरिक्ष यात्रियों को USA में Astronauts, Russia में Cosmonauts और China में Taikonauts कहा जाता है।

30. इस दुनिया में अंतरिक्ष में मानव भेजने वाला भारत 14 वाॅ देश है, भारत से राकेश शर्मा अंतरिक्ष में गये थे इसी के साथ वे अंतरिक्ष में जानेवाले 139 वें अंतरिक्ष यात्री बने।

31. वैसी नदी जो जमीन में ही लुप्त हो जाती है, उसे 'The rever of ephemeral' कहते हैैं।

Conclusion ;
Finally, friends यह रहा दुनिया के बारे में कुछ रोचक तथ्य यह facts आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बतायें तथा यह लेख 'amazing facts about world in hindi' को अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें, धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments