रक्त के बारे में रोचक तथ्य

Dear Readers,

रक्त एक तरल संयोजी ऊतक है, जो हमारे शरीर में आक्सीजन, कार्बनडाइआक्साइड, पचा हुआ भोजन, उत्सर्जी पदार्थ और हार्मोन का संवहन करता है। रक्त हमारे शरीर को रोगों से भी बचाता है। इस आर्टिकल में हमलोग रक्त से जुड़े कुछ बेहद ही रोचक, अद्भुत और ज्ञानवर्धक तथ्यों के बारे में जानेंगे, तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।

Some interesting facts about blood in hindi

खून, रक्त के बारे में रोचक तथ्य - Interesting facts about blood in hindi

1. रक्त में 14-16 gram पर 100 ml हीमोग्लोबिन पाया जाता है और 1 ग्राम हीमोग्लोबिन 1.3 ml आक्सीजन को ढो सकता है।

2. मनुष्य के रक्त का रंग लाल उसमें उपस्थित हीमोग्लोबिन के कारण होता है।

3. स्तनधारी वर्ग में रक्त का सबसे अधिक तापमान बकरी का होता है, जो कि औसतन 39° सेल्सियस है।

4. हम सभी जानते हैं कि स्तनधारियों के लाल रक्त कण (RBC) में केन्द्रक नहीं पाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है ऊँट और लामा नामक स्तनधारी के लाल रक्त कण (RBC) में केन्द्रक पाया जाता है।

5. सोते वक्त लाल रक्त कण (RBC) 5 प्रतिशत कम हो जाता है और जो लोग 4200 मीटर की ऊंचाई पर होते हैं उनके लाल रक्त कण में 30 प्रतिशत की वृद्धि हो जाती है।

6. हमारे शरीर में विटामिन-K की कमी से रक्त का थक्का नहीं बनता है।

7. रक्त को थक्का बनाने के लिए हमारे शरीर को फाइब्रिनोजन नामक प्रोटीन की जरुरत होती है। इस प्रोटीन का निर्माण विटामिन-K की सहायता से होता है।

8. हिपैरिन (Heparin) नामक प्रोटीन का निर्माण यकृत में ही होता है, जो शरीर के अंदर रक्त को जमने से रोकता है।

9. रक्त का थक्का बनने में लगभग 2-5 मिनट का समय लगता है।

10. रक्त एक प्रकार का क्षारीय विलयन है, जिसका pH मान 7.4 होता है।

11. मानव शरीर में रक्त की मात्रा शरीर के भार का लगभग 7 प्रतिशत होती है।

12. महिलाओं में पुरुषों की तुलना में 1/2 लीटर रक्त कम होता है।

13. एक वयस्क और स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में औसतन 5-6 लीटर रक्त पाया जाता है।

14. हीमोफीलिया एक प्रकार का अनुवांशिक रोग है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को चोट लगने पर आधा घंटा से लेकर 24 घंटे तक रक्त का थक्का नहीं बनता है।

15. रक्त समूह O को सर्वदाता (Universal donor) रक्त समूह कहते हैं, क्योंकि इसमें कोई एंटीजन नहीं होता है।

16. रक्त समूह AB को सर्वग्रहता (Universal recipitor) कहते हैं, क्योंकि इसमें कोई एंटीबॉडी नहीं होता है।

17. यदि पिता का रक्त Rh+ हो तथा माता का रक्त Rh- हो तो जन्म लेने वाले शिशु की जन्म से पहले या जन्म के तुरंत बाद मृत्यु हो जाती है। नोट, ऐसा प्रथम संतान के बाद की संतान होने पर होता है।

18. रक्त का लगभग 60 प्रतिशत भाग प्लाज्मा होता है। प्लाज्मा का 90 प्रतिशत भाग जल तथा अन्य 10 प्रतिशत होता है।

19. रुधिराणु (Blood corpuscles), यह प्लाज्मा को छोड़कर रक्त का शेष 40 प्रतिशत भाग होता है और इसमें तीन भाग होते हैं।
  • लाल रक्त कण (RBC)
  • श्वेत रक्त कण (WBC)
  • रक्त बिम्बाणु (Blood platelets)

20. डेंगू ज्वर के कारण मानव शरीर में प्लेटलेट्स (Platelets) की कमी हो जाती है।

21. हीमोग्लोबिन में पाया जाने वाला लौह यौगिक हीमैटिन (Haeamatin) होता है।

22. लाल रक्त कण (RBC) का मुख्य कार्य शरीर की हर कोशिका में आक्सीजन पहुंचाना एवं कार्बनडाइआक्साइड को वापस लाना है।

23. शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से रक्तक्षीणता (Anaemia) रोग उत्पन्न होता है।

24. लाल रक्त कण (RBC) का जीवनकाल 20-120 दिनों का होता है।

25. लाल रक्त कण (RBC) की संख्या हीमोसाइटोमीटर से ज्ञात की जाती है।

26. श्वेत रक्त कण (WBC) का जीवनकाल 2-4 दिनों का होता है। इसकी मृत्यु रक्त में ही हो जाती है।

27. श्वेत रक्त कण (WBC) का मुख्य कार्य शरीर को रोगों के संक्रमण से बचाना है।

28. RBC में केन्द्रक नहीं पाया जाता है, लेकिन WBC में केन्द्रक पाया जाता है।

29. RBC और WBC का अनुपात 600:1 होता है अर्थात WBC की मात्रा बहुत कम होती है।

30. मनुष्यों के रक्तों की भिन्नता का मुख्य कारण लाल रक्त कण (RBC) में पायी जाने वाली ग्लाइको प्रोटीन है, जिसे एन्टीजन (Antigen) कहते हैं।

31. क्या आपको पता है, रक्त-समूह की खोज कार्ल लैंड स्टीनर ने 1900 ई. में किया था। इसके लिए इन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Conclusion ;
Finally, ये रहा रक्त (Blood) से संबंधित कुछ रोचक तथ्य और क्या आपको पता है मच्छर 'O' ग्रुप वाले लोगों का खून चुसना ज्यादा पसंद करते हैं, Robot movie में इसके ऊपर थोड़ा-सा scene है मौका मिले तो जरुर देखियेगा। यह आर्टिकल 'रक्त से जुड़े कुछ रोचक तथ्य' आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बतायें, धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments